scriptबारातियों के स्वागत सत्कार के दौरान दूल्हे के बहनोई को मारा थप्पड़, बरात लौटी वापस, फिर जो हुआ जानिए | Brother-in-law slapped on the wedding reception, then Know | Patrika News

बारातियों के स्वागत सत्कार के दौरान दूल्हे के बहनोई को मारा थप्पड़, बरात लौटी वापस, फिर जो हुआ जानिए

locationकानपुरPublished: Jun 22, 2021 10:35:49 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

-दूल्हे के बहनोई को थप्पड़ मारने पर शादी में हुआ विवाद,-बारात लौटी वापस तो वधू पक्ष सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े तीन बराती,-दोनो पक्षों में समझौते के बाद दुल्हन हुई विदा,

बारातियों के स्वागत सत्कार के दौरान दूल्हे के बहनोई को मारा थप्पड़, बरात लौटी वापस, फिर जो हुआ जानिए

बारातियों के स्वागत सत्कार के दौरान दूल्हे के बहनोई को मारा थप्पड़, बरात लौटी वापस, फिर जो हुआ जानिए

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फर्रुखाबाद. नवाबगंज में खुशियों से झूमती लड़की के दरवाजे पहुंची बारात का स्वागत सत्कार चल रहा था। तभी दूल्हे के बहनोई को मझिया ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया। फिर क्या देखते देखते वर व वधू पक्ष में विवाद होने लगा। मामला इतना बिगड़ गया कि बारात वापस लौट गई। इस बीच वधू पक्ष से पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर ही तीन बारातियों को पकड़ लिया। इसके बाद दूल्हे को भी बुलाया गया। दोनो पक्षों में समझौते के बाद दुल्हन विदा हुई।
दरअसल गांव सलेमपुर त्योरी निवासी पिता ने अपनी पुत्री का विवाह मैनपुरी जिले के थाना बिछवां के गांव भनऊघाट के युवक से तय किया था। रविवार को रात नाचते गाते बाराती दरवाजे पर पहुंचे तो वधू पक्ष के लोग बरातियों के सत्कार में लग गए। इस दौरान दूल्हे के बहनोई किसी बात को लेकर नाराज हो गए। मझिया ने उनको समझाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो मझिया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस बात को लेकर वर पक्ष के लोग क्रोधित हो उठे। दोनो पक्षों में विवाद होने लगा।
फिर एकाएक वर पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया और बराती वापस चले गए। इस पर वधू पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर से तीन बरातियों को पकड़ लिया। इसके बाद दूल्हे को भी थाने बुलावाया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। तब जाकर दूल्हा मंडप में पहुंचा और वधू के साथ फेरे होने के बाद दुल्हन विदा हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो