सीएम के निर्देश किए दरकिनार आपको बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि किसी भी गरीब को अनावश्यक परेशान न किया जाए और न ही उनका घर तोड़ा जाए। लेकिन कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर तहसील मूसानगर सुरजापुर गांव के पास वर्षों से झोपड़ी डालकर रह रहे कुछ लोगों के ठिकाने को बुलडोजर ने तोड़ दिया।
मजदूरी कर पालते हैं परिवार ये लोग मूलत: मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। इस मामले में तहसील प्रशासन का कहना है कि मकान अवैध रूप से कब्जा करके बनवाया गया था। इसके साथ ही तोड़ने से पहले लेखपाल ने मौखिक और लिखित सूचना दी थी। ये लोग खुद ही नोटिस मिलने की बात छिपाते हैं।
घर में नहीं था कोई भी शख्स जानकारी के मुताबिक परिवार के पुरूष सदस्य मजदूरी करने गए थे और परिवार की बुजुर्ग महिला रूबी सब्जी लेने बाजार गई थी, तभी बुलडोजर आया और उसका मकान गिरा दिया। घर वाले जब लौटकर आए तो सब कुछ जमींदोज हो चुका था। महिला का आरोप है कि उसके बेटे संतोष कुमार ने हाल ही में उसके लिए एक छोटा सा घर यहां बनवाया था। बेटे का कहना है कि उसके पिताजी यहां करीब 45 वर्षों से रह रहे थे। तीस वर्ष से वह स्वयं यहां रह रहा है। इसके बावजूद तहसील वालों ने उसके मकान को गिरा दिया।