scriptभाजपा की जीत तय, कांग्रेस वॉकओवर के मूड में | Bypoll status on Govindnagar assembly seat in Kanpur | Patrika News

भाजपा की जीत तय, कांग्रेस वॉकओवर के मूड में

locationकानपुरPublished: Sep 11, 2019 11:17:39 am

भगवा गढ़ गोविंदनगर में दमदार कांग्रेसियों को चुनाव लडऩे से परहेज किसी नए और युवा चेहरे को मौका देने की वकालत में जुटे दिग्गज विधानसभा क्षेत्र में अनजान तीन नौजवानों पर दांव लगाएगी कांग्रेस

BJP vs CONGRESS

भाजपा की जीत तय, कांग्रेस वॉकओवर के मूड में

कानपुर। विधायक से सांसद बने सत्यदेव पचौरी की खाली हुई गोविंदनगर विधानसभा सीट फिर से भाजपा की झोली में जाने के संकेत मिलने लगे हैं। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस वॉकओवर के मूड में है। ऐसा इसलिए है कि गोविंदनगर से किसी भी बड़े कांग्रेसी नेता ने उपचुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर नहीं की है। इसी वजह से अभी तक कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। ऐसा लग रहा है कि पार्टी किसी कमजोर प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है।
भगवागढ़ से दूर हैं कांग्रेसी
गोविंदनगर सीट को भाजपा का गढ़ माना जा रहा है। सत्यदेव पचौरी की इस सीट पर दोबारा भाजपा की जीत तय लग रही है। बड़े कांग्रेसी नेता इस सीट पर चुनाव लड़कर अपनी फजीहत नहीं करना चाहते। इसलिए कोई भी बड़ा नेता सामने नहीं आ रहा है। कई कांग्रेसियों ने युवा चेहरे को मौका देने की वकालत की है, ताकि उन्हें खुद मैदान में न उतरना पड़े।
ये तीन नाम आए सामने
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और विधानमंडल के नेता अजय कुमार लल्लू ने उपचुनाव के लिए पार्टी की नब्ज टटोली। पर्यवेक्षक बनकर आए नेताओं के सामने करिश्मा ठाकुर, विकास अवस्थी और राजकुमार शुक्ल ने दावा किया। करिश्मा साथ समर्थकों की भीड़ भी आई। करिश्मा पूरे शहर में अपने होर्डिंग लगवाकर अपना दावा पहले से ही पेश कर रही हैं। उन्होंने पर्यवेक्षकों को दलील दी कि युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। अजय कपूर और डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित की ओर से कोई भी दावा नहीं किया गया। यह जरूर तर्क दिया दोनों नेताओं के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल से भी राय ली जाए। कांग्रेस भाजपा का टिकट घोषित होने के बाद ही अपने नाम को सामने लाएगी।
उपचुनाव की जगह संगठन पर फोकस
उपचुनाव के ज्यादा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की कवायद में जुट गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और विधानमंडल के नेता अजय कुमार लल्लू ने पूरे दिन पार्टीजनों की राय जानी। सबने राय तो दी लेकिन स्पष्ट ब्लूप्रिंट कोई नहीं दे पाया कि भाजपा की काट के लिए कांग्रेस की राजनीतिक दिशा क्या होनी चाहिए।
बड़े नेताओं की राय जानी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार अजय कुमार ने तिलक हाल में सुबह आते ही पहले पार्टीजनों से बात की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को अपनी राय देनी है। इसके बाद दोनों नेताओं ने बंद कमरे में बारी-बारी सबको बुलाकर राय जानी और उसे डायरी में नोट भी किया। किसी ने कहा कि इकाइयां भंग हो गई हैं लेकिन अब उनका गठन किया जाना चाहिए। पार्टी को कांग्रेस के साथ फ्रंटल संगठनों को भी मजबूत करना पड़ेगा। इसलिए सभी की बैठक बुलाई जाए या फिर समन्वय समिति बनाई जाए। नेताओं के एसी कल्चर को खत्म नहीं किया जाएगा तो पार्टी अपना जनाधार नहीं बना पाएगी।
शहर अध्यक्ष पद पर इनकी नजर
शहर अध्यक्ष के लिए पवन गुप्ता, मदन मोहन शुक्ल और प्रदीप मिश्र ने दावा भी पेश कर दिया जबकि सेवादल के अध्यक्षों लक्ष्मी नारायण दीक्षित, संगीत तिवारी और मोहित दीक्षित का तर्क रहा कि भाजपा की तरह पार्टी में शहर इकाई को उत्तर और दक्षिण में बांट दिया जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो