scriptकैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर साधा निशाना, जनसभा में खोले उनके कई राज | Cabinet minister Baby Rani Maurya targeted senior SP leader Azam Khan, | Patrika News

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर साधा निशाना, जनसभा में खोले उनके कई राज

locationकानपुरPublished: May 27, 2023 07:47:48 pm

Submitted by:

Avanish Kumar

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मुलाकात करी।

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने साधा आजम खान पर निशाना, बोली

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने साधा आजम खान पर निशाना, बोली “जो काम व कर्म किए हैं उन्हें मिल रही है उसकी सजा”..

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात नगर पंचायत सिकंदरा में शपथ ग्रहण समारोह में महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार मंत्री/ कानपुर देहात की प्रभारी बेबी रानी मौर्य ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता/पूर्व विधायक आजम खान का बगैर नाम लिए कहा कि उन्होंने जो काम व कर्म किए हैं उसकी सजा उन्हें मिल रहा है। कोई भी उन्हें फंसा नहीं रहा है।
जनता का मिल रहा है प्यार

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि विपक्ष क्या बोलता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता का प्यार बीजेपी को मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि कानपुर देहात में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में 9 सीटों पर जीत हासिल की है। जोकि अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
400 सीटों पर जीतेंगे चुनाव

उन्होंने कहा कि लोकसभा में आप देख लीजिएगा जो कुछ विपक्ष बोल रहा है उसके विपरीत नतीजा आएगा और बीजेपी 400 सीटों पर चुनाव जीतेगी। बाकी रही विपक्ष क्या कहता है से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव मैं प्रचंड जीत हासिल कर ली है और आप देखिएगा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो