script

अग्निपथ और जुमे की नमाज के बाद और एक हिंसक घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान…

locationकानपुरPublished: Jun 17, 2022 09:54:08 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कानपुर में टूल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अग्निपथ और जुमे की नमाज के बाद और हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मौके पर उन्होंने टुकड़े टुकड़े गैंग से लेकर रेलवे की संपत्ति को जलाए जाने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल युवाओं के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 100 करोड़ की लागत से बनने वाले टूल रूम का निरीक्षण करने आए थे।

अग्निपथ और जुमे की नमाज के बाद और एक हिंसक घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान...

अग्निपथ और जुमे की नमाज के बाद और एक हिंसक घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने युवाओं से कहा अग्निवीर के रूप में आपके लिए अपॉर्चुनिटी है। इसका लाभ उठाएं। देश की संपत्ति आपके संपत्ति है जलेगी भी तो आपकी ही संपत्ति जलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कानपुर में टूल रूम का निरीक्षण करने के लिए आए थे। जहां उन्होंने युवाओं को अग्निपथ के विषय में जानकारी दी। जबकि विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहा है। राज्य सरकारें उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें दंडित करें। नूपुर शर्मा मामले में उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की संपत्ति आपकी संपत्ति है। राजनीतिक दलों ने युवकों को दिग्भ्रमित करने का काम किया है। बिहार में राजनीतिक दल युवा के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। जिससे देश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा देश की सभी राज्य सरकारें उन चेहरों को पहचानने की कोशिश करें कि वह युवा है या गैर युवा। जब पहचान होगी तो अधिक से अधिक संख्या में गैर युवा की होगी।

गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की मंशा पर उठाया सवाल

गिरिराज सिंह ने कहा की विपक्षी दलों की मंशा मोदी के 8 साल की उपलब्धियों को दबाने का है। राज्य सरकार फुटेज को देखें और चिन्हित करें। कौन-कौन लोग इसमें भागीदार हुए हैं। उन्हें दंडित करने का काम करें। युवा के कंधे पर बंदूक रख कर ना चलाये। राजद कांग्रेस जो भी हो चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। देश के अंदर टुकड़े टुकड़े गैंग, मोदी के उपलब्धियों को दबाना, गाली देते देते देश को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

टूल रूम शुरू ना होने पर व्यक्त की नाराजगी

केंद्रीय मंत्री कानपुर में टूल रूम का निरीक्षण करने के लिए आए थे। जो पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने रोष व्यक्त किया। बोले टूल रूम कि स्थापना में सौ करोड़ों रुपए लगे हैं और इसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका। यह घोर अनियमितता है। गंभीर बात है। केंद्रीय मंत्री ने टूल रूम सेंटर के लिए ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने विभाग के अफसरों से पूछताछ भी की।

ट्रेंडिंग वीडियो