कानपुर

इस बहाने से बुलाकर दूसरे प्रांत के लोगों का किया अपहरण, 1 करोड़ की मांगी थी फिरौती, फिर यहां की पुलिस ने किया

यहां के एक निजी होटल में उसका अपहरण कर लिया गया।

कानपुरJul 22, 2020 / 07:11 pm

Arvind Kumar Verma

इस बहाने से बुलाकर दूसरे प्रांत के लोगों का किया अपहरण, 1 करोड़ की मांगी थी फिरौती, फिर यहां की पुलिस ने किया

कानपुर देहात-जनपद कानपुर देहात की पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने इस अपहरण कांड का खुलासा करते हुए घटना का खुलासा किया है। इस खुलासे में चौंकाने वाली बात यह है कि इस अपहरण कांड को अंजाम देने वालों में गिरफ्तार हुए एक युवक की गाड़ी में कानपुर देहात जिला मंत्री बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ है। युवक का नाम मंत्री सत्यम सिंह चौहान है। बताया गया कि सत्यम सिंह चौहान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के एक टोटका करने वाले मध्य प्रदेश के खंडवा निवासी सुशील कुमार तिवारी व द्वारिका प्रसाद को फोन करके अकबरपुर बुलाया और यहां के एक निजी होटल में उसका अपहरण कर लिया।
एक करोड़ की मांगी थी फिरौती

इसके बाद सत्यम सिंह चौहान ने दोनों टोटका करने वालों के परिवारों से अपहृत व्यक्ति के मोबाइल से संपर्क कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। जिसके बाद उनके परिजनो के होश उड़ गए। घबराए दोनों व्यक्तियों के परीवारिजनों की जानकारी पर इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने तत्काल संपर्क किया। जिसके बाद सर्विलांस की मदद से इन दोनों का पता कानपुर देहात मिला। जहां कानपुर देहात के एसपी से तत्काल संपर्क करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने दोनों टोटका करने वाले शख्स की गिरफ्तारी सहित बरामदगी करा ली।
एसपी कानपुर देहात ने किया खुलासा

वहीं मामले का खुलासा करते हुए एसपी कानपुर देहात अनुराग वत्स ने बताया कि इस अपहरण कांड में जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही इन लोगों के गैंग में और कौन लोग शामिल हैं। क्या वो लोग इसी जिले के है या अन्य जिलों में भी शामिल हैं। इसके लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। फिलहाल पुलिस ने इन तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। इनके पास से डंडा, मोबाइल, गाडियां, तथाकथित चमत्कारिक एक बॉक्स व गमछा आदि बरामद किया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.