scriptकिसानों के नेता को रोका तो हो गया हंगामा, बारा टोल पर दो घंटे रहा कब्जा | Chaos in Bar Toll after Farmers leader stopped in Kanpur Dehat | Patrika News

किसानों के नेता को रोका तो हो गया हंगामा, बारा टोल पर दो घंटे रहा कब्जा

locationकानपुरPublished: Sep 17, 2017 02:00:32 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

देखते ही देखते विवाद की स्थिति बन गयी तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटते हुये टोल पर कब्जा जमा लिया और बूथों से बूम हटा दिये|

Fight on Toll

Fight on Toll

कानपुर देहात| धरने में शामिल होकर वापस कानपुर लौट रहे किसानों के नेता राकेश टिकैत की गाड़ी बारा टोल प्लाज़ा पर प्लाज़ा कार्मियों द्वारा रोकने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता टोल कर्मियों से उलझ गये| देखते ही देखते विवाद की स्थिति बन गयी तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटते हुये टोल पर कब्जा जमा लिया और बूथों से बूम हटा दिये| इतने में ही मौका पाकर लाइन में खडे वाहनों के निःशुल्क निकलने की होड़ लग गयी| लम्बी-लम्बी कतारों में खड़े वाहन बिना शुल्क दिये निकलने लगे| करीब पौन घंटे फ्री वाहन निकलने का सिलसिला जारी रहा| सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया| इधर बारा टोल पर हंगामा की सूचना पाकर आनन फानन में उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी के समझाने एवं लिखित आश्वासन के बाद राकेश टिकैत वापस कानपुर के लिये रवाना हुये|
बीते दिनों जिले में फैली बीमारियों पर रोकथाम सहित अन्य कई मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन का कई दिनों से माती कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन चल रहा है| भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश अध्यक्ष राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ जब वापस कानपुर की तरफ जा रहे थे| तभी बारा टोल कर्मियों से उनका विवाद हो गया| जिसकी भनक लगते ही थोड़ी देर में भाकियू के तमाम पदाधिकारियों व कर्मचारियों का हुजूम वहाँ उमड़ पड़| आक्रोषित कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों से बूम हटा दिये| बस फिर क्या आने जाने वाले वाहन बिना टोल
टैक्स दिये गुजरने लगे| करीब दो घंटे वाहनों का निःशुल्क आवागमन जारी रहा| आक्रोषित कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देख टोल कर्मी बूथों को छोड़ भाग निकले| इस बीच एसडीएम सीओ सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया| उनसे वार्ता करते हुये भाकियू नेताओं ने किसान, भाकियू पदाधिकारियों, प्रेस, पुलिस व 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों से टोल टैक्स न लिये जाने की लिखित मांग रखी| अधिकारियों की उपस्थिति में टोल के एजीएम मनोज शर्मा द्वारा भाकियू की मांग लिखित रूप से स्वीकारने पर शांत हुये|
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता के बाद विवाद शांत हुआ| प्रत्येक टोल प्लाज़ा पर मानक निर्धारित हैं, जिसमें बीस किमी की परिधि में रहने वाले टोल से मुक्त है| इस मानक की कॉपी मेरे व टोल प्लाज़ा के एजीएम मनोज शर्मा के हस्ताक्षर कराकर भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ले गये हैं|
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो