scriptBikru Scandal Update: विकास दुबे की मदद करने वाले इन आरोपियों के एक और केस में चार्जशीट | Chargesheet in another case of these accused who helped Vikas Dubey | Patrika News

Bikru Scandal Update: विकास दुबे की मदद करने वाले इन आरोपियों के एक और केस में चार्जशीट

locationकानपुरPublished: Jun 03, 2021 01:31:19 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

-बिकरू कांड से जुड़े एक और मामले में चार्जशीट दाखिल,-इन आरोपियों नेे की था विकास दुबे, अमर और प्रभात की मदद

Bikru Scandal Update: विकास दुबे की मदद करने वाले इन आरोपियों के एक और केस में चार्जशीट

Bikru Scandal Update: विकास दुबे की मदद करने वाले इन आरोपियों के एक और केस में चार्जशीट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी के कानपुर जिले का बिकरू कांड (Bikru Scandal) लोगों की सुर्खियों में आज भी है। वहीं पनकी पुलिस ने बिकरू कांड (Bikru Kand) से जुड़े एक और केस में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बिकरू में वारदात (UP Bikru Case) को अंजाम देने के बाद फरार हुए विकास दुबे (Vikas Dubey) की मदद करने के आरोप में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि एसटीएफ ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीते एक मार्च को कानपुर देहात के विष्णु कश्यप, अमन शुक्ला, रामजी उर्फ राधे, अभिनव तिवारी, संजय परिहार, शुभम पाल और मध्यप्रदेश के मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान इन आरोपियों के पास से बड़ी तादात में असलहे बरामद हुए थे।
इसके चलते इन सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत सात मुकदमे दर्ज किए गए थे। हालांकि इस केस में पुलिस एक महीने पहले चार्जशीट लगा चुकी है। वहीं बिकरू से फरार होने के बाद विकास दुबे, अमर दुबे और प्रभात मिश्रा की मदद करने के एवज में इन सभी पर पनकी थाने में एक केस दर्ज हुआ था। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। विवेचना में स्पष्ट हुआ कि इन सभी ने विकास दुबे, अमर दुबे और प्रभात मिश्रा की भागने में मदद की। इसके चलते तीनों दहशतगर्द पहले कानपुर देहात में डेरा डाले रहे थे और फिर फरीदाबाद, हमीरपुर और आखिर में विकास उज्जैन चला गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो