scriptफलों और सब्जियों पर खत्म हुई केमिकल प्रयोग की जरूरत | Chemical will not be used on fruits and vegetables | Patrika News

फलों और सब्जियों पर खत्म हुई केमिकल प्रयोग की जरूरत

locationकानपुरPublished: Feb 23, 2020 12:59:35 pm

प्राकृतिक तेल एक महीने तक सुरक्षित रखेगाखाने वालों की सेहत के लिए भी खतरा नहीं

फलों और सब्जियों पर खत्म हुई केमिकल प्रयोग की जरूरत

फलों और सब्जियों पर खत्म हुई केमिकल प्रयोग की जरूरत

कानपुर। अब फल और सब्जियों पर केमिकल का प्रयोग करने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि इन्हें प्राकृतिक तरीके से सुरक्षित रखा जा सकेगा। यह तरीका न सिर्फ सब्जियों को ज्यादा दिनों तक बैक्टीरिया से बचााएगा बल्कि खाने वाले को भी केमिकल के नुकसान से बचाएगा। यह तरीका डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड (एआईटीएच) के वैज्ञानिक डॉ. मनीष सिंह राजपूत व उनकी टीम ने खोजा है। इस तरीके से फल और सब्जियों को २० से २५ दिन तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। मटर, टमाटर, संतरा, केला, अमरूद, नाशपाती, सेव आदि पर इसका सफल प्रयोग किया जा चुका है।
केमिकल नहीं यह तेल
जिन फल व सब्जियों को प्रिजर्व करने के लिए अब तक केमिकल का प्रयोग किया जाता था अब उसकी जगह नेचुरल ऑयल यानि प्राकृतिक तेल का प्रयोग किया जाएगा। केमिकल का प्रयोग करने से फल और सब्जियों का सेवन करने वाले को नुकसान होता था पर इस तेल का इस्तेमाल करने से फल व सब्जियां सेहत के लिए खतरा भी नहीं बनेंगी। इस तेल के प्रयो गसे फल व सब्जियों में फंगल व बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं होगा। यह तेल लौंग, जीरा, दाल चीनी, सौंफ, लेमन ग्रास के एसेंस से बनाया गया है।
प्राकृतिक चीजों से किया तैयार
डॉ. मनीष राजपूत ने बताया कि लैब में सफल प्रयोग कर प्राकृतिक चीजों के एसेंस से नेचुरल ऑयल बनाया गया है। क्लेवेंजर तंत्र, गैस क्रोमैटोग्राफी, इनक्यूबेटर, ऑटोक्लेव, आसवन और लामिनर फ्लो कैबिनेट विधि से इसे तैयार किया गया है। डॉ. मनीष ने बताया कि 25 दिनों तक फल व सब्जी सुरक्षित रखने का प्रयोग सफल हो गया है। इन्हें नेचुरल ऑयल से करीब डेढ़ माह तक सुरक्षित बनाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है।
पौष्टिकता रहेगी बरकरार
डॉ. मनीष के मुताबिक, नेचुरल ऑयल का लेप लगाने से फल व सब्जी की पौष्टिकता पर कोई असर नहीं होगा। इसके एसेंस में एंटी फंगल और एंटी माइक्रोबियल खूबी होने से फल व सब्जी में फंगस व बैक्टीरियल इंफेक्शन भी नहीं होगा। साथ ही नेचुरल ऑयल की गंध भी कुछ दिन में उड़ जाएगी। डॉ. मनीष ने बताया कि प्रयागराज स्थित एमएनआईटी में चल रही एक कार्यशाला में नेचुरल ऑयल से फल व सब्जी को प्रिजर्व करने वाले पेपर को प्रस्तुत किया गया है। कई वैज्ञानिकों ने इसकी तारीफ की और टीम को बधाई दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो