scriptसीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, सूबे से गुंडा, दंगा, भ्रष्टाचार और भर्तियों में धांधली का किया खात्मा | chief minister yogi adityanath addresses rally in kanpur | Patrika News

सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, सूबे से गुंडा, दंगा, भ्रष्टाचार और भर्तियों में धांधली का किया खात्मा

locationकानपुरPublished: Sep 16, 2019 03:25:13 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

शास्त्री नगर के सेंट्रल पार्क में जनसभा को किया संबोधित, अनुच्छे 370 और घुसपैठियों के अलावा अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो की दी जानकारी।

सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, सूबे से गुंडा, दंगा, भ्रष्टाचार और भर्तियों में धांधली का किया खात्मा

सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, सूबे से गुंडा, दंगा, भ्रष्टाचार और भर्तियों में धांधली का किया खात्मा

कानपुर। उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई, तब से गुंडा, दंगा, भ्रष्टाचार और भर्तियों में धांधली पूरी तरह से रोक लग गई है। सरकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। अब जनता के पैसे पर कोई डकैती नहीं डाल सकता। यदि अधिकारी ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाती है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की तरफ कदम बढ़ा चुका है। ये बात सोमवार को कानपुर के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।

डिफेंस काॅरीडोर की दिलाई याद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ढाई वर्ष के भीतर भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त कर दिया है। कई अपराधी एनकाउंटर मारे गए तो कईयों ने खौफ के चलते खुद थाने में जाकर सरेंडर किया। यही वजह है कि अब उद्यमी यूपी की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर, नमामि गंगे परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। नमामि गंगे परियोजना से अविरल गंगा, निर्मल गंगा अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। कुंभ की सफलता, सुव्यवस्था स्वच्छता इसका उदाहरण है। इसमें कानपुर के लोगों का बड़ा योगदान है।

नहीं दिखेंगे घुसपैठिए
सीएम ने कहा कि कश्मीर में सालों तक राजनीतिक लाभ लेकर अनुच्छेद 370 व 35 ए को लागू रहने दिया गया। जिसके कारण वहां पर आंतकवाद को बढ़ावा मिला। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने 70 साल पुराने से इस कानून को खत्म कर दिया। जल्द ही वहां विकास की बयार के साथ ही आतंकवाद का खात्मा होगा। सीएम ने कहा कि अब घुसपैठिये देश से बाहर होंगे और इसकी शुरूआत असम से शुरू भी होने वाली है। यूपी में भी इन्हें चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। एक भी घुसपैठिया भारत में नहीं रह सकता।

जल्द दौड़ेगी मेट्रो
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि इस शहर में भी जल्द ही मेट्रो चलेगी। नमामि गंगे परियोजना के तहत शहर के घाटों को सुंदर बनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से प्लास्टिक मुक्त भारत का आह्वान किया था। हम चाहते हैं कि कानपुर भी प्लास्टिक मुक्त बने। इसके लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत है। यह जन सहभागिता के बगैर संभव नहीं होगा। कानपुर के लोगों से अपील है कि कानपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें।

गाय की सेवा करने वालों को पैसा
सीएम ने कहा कि शहरों गांव में पशु चिकित्सकों की मदद से गोवंश की सेवा करने वाले को 2 साल तक राज्य सरकार 900 रुपए देगी। यह धनराशि हर महीने प्रति गोवंश के हिसाब से दी जाएगी। सीएम ने लोगों से अपील की वह अपने मवेशियों को न छोड़े। नजदीक के गोलाशा में जेकर जाएं। साथ ही सीएम ने पालकों से कहा कि अच्छी नस्ल की गाय की खरीदारी करें और दुध की बिक्री कर अपनी आमदनी बढ़ाएं। पालकों को सरकार पैसा भी दे रही है।

पदाधिकारियों के साथ बैठक
इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अरबों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। फिर भाजपा के 22 पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें गोविंद नगर सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद थे। सीएम जिले के अलाधिकारियों के साथ विकाय कार्यो को लेकर बैठक की और गड्ढामुक्त सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी ली। सीएम ने अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर-हाल में लाभार्थी को मिलना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो