script

स्कूल का खोला गया क्लासरूम तो छात्र की यह हालत देख सब रह गए दंग

locationकानपुरPublished: Feb 03, 2020 02:41:26 pm

पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रहा था कक्षा नौ के छात्र का शवनवाबगंज स्थित जुगलदेवी इंटर कॉलेज की घटना, पुलिस कर रही जांच

स्कूल का खोला गया क्लासरूम तो छात्र की यह हालत देख सब रह गए दंग

स्कूल का खोला गया क्लासरूम तो छात्र की यह हालत देख सब रह गए दंग

कानपुर। कक्षा नौ के एक छात्र ने क्लासरूम में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को सुबह उसका शव फांसी पर झूलता मिला। यह घटना शहर के नवाबगंज इलाके में स्थित जुगल देवी इंटर कॉलेज की है। यह जानकारी पुलिस को दी गई। खुदकुशी के कारण साफ नहीं हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कूल खुलने पर पता चला
मृतक आशुतोष के पिता कामता प्रसाद कमल गोंडा में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। आशुतोष ने अपने क्लासरूम में ही पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह दस बजे स्कूल खुला तो बच्चे का शव पंखे के सहारे लटका पाया। चपरासी ने प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी। आशुतोष ने फांसी कब लगाई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
हॉस्टल में ही रहता था
भीमसेन का छात्र कैंपस के ही हॉस्टल में रहता था और पढ़ाई के बाद कोचिंग भी पढ़ता था। पढऩे में अच्छा होने के नाते उसके पास कोचिंग प्रमुख की भी जिम्मेदारी थी। इस नाते क्लास रूम की चाबी भी उसी के पास रहती थी।
रात 9 बजे तक हास्टल में था
हास्टल में रह रहे बच्चों के मुताबिक रात 9 बजे तक आशुतोष कमरे में ही था। इसके बाद बच्चे सो गए तो वह निकल गया। सुबह रूममेट पवन ने जब आशुतोष को नहीं देखा तो खोजबीन की। तब तक स्कूल स्टाफ के लोग भी पहुंच गए थे। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने सफाई के लिए क्लास रूम का दरवाजा खोला तो नजारा देख अवाक रह गया। कमरे में आशुतोष का शव लटक रहा था।
पहले से की थी जान देने की तैयारी
हास्टल के बच्चों ने बताया कि आशुतोष ने एक हफ्ते पहले कपड़ा सुखाने वाली रस्सी खोली थी। साथियों ने वजह पूछी तो कहा कि रस्सी पुरानी हो गई है। इसे बदलवा देंगे। इसी रस्सी का उसने फांसी का फंदा बनाया और अपनी जान दे दी।

ट्रेंडिंग वीडियो