Kanpur News: यूपी के इस शहर से अब एक साथ उड़ेंगी तीन फ्लाइटें, अक्टूबर में ये व्यवस्था भी मिलेगी
कानपुरPublished: May 25, 2023 06:49:56 pm
Kanpur News: यूपी में ऑपरेशनल एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके साथ ही लगातार एयरपोर्ट की संख्या भी बढ़ रही है। इसी के तहत कानपुर एयरपोर्ट की सुविधाएं भी बढ़ी हैं। यहां से अब एक साथ तीन फ्लाइटें उड़ान भर सकेंगी।


कानपुर में अब एक साथ उड़ान भरेंगी तीन फ्लाइटें
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर एयरपोर्ट की सुविधाएं भी बढ़ी हैं। यहां से अब एक साथ तीन फ्लाइटें उड़ान भर सकेंगी। नए टर्मिनल की कई विशेषताएं हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 150 करोड़ खर्च कर नई बिल्डिंग का निर्माण किया है। अब एक साथ तीन फ्लाइटें एक समय पर उड़ान भर सकेंगी। भविष्य में छह और फ्लाइटों के लिए इसे बढ़ाया जा सकेगा। टर्मिनल भवन की क्षमता 300 यात्रियों की है। 4 कन्वेयर बैल्ट की सुविधा है।150 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा है। टर्मिनल बिल्डिंग पूर्ण रूप से सोलर सिस्टम से लैश है।