script

सीएम योगी की सभा में जो हुआ उसकी नहीं थी किसी को उम्मीद, 15 मिनट भी नहीं रुके मुख्यमंत्री

locationकानपुरPublished: Nov 16, 2017 09:34:07 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

नगर निकाय चुनाव अपने चरम पर है। इसी के चलते नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए रैलियां कर रहे हैं।

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

कानपुर. नगर निकाय चुनाव अपने चरम पर है। इसी के चलते नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए रैलियां कर रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को भाजपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा बृजेंद्र स्परूप पार्क में रखी। लेकिन मंच के सामने पड़ी करीब दस हजार कुर्सियों में से गिनती की कुर्सियों पर लोग बैठे दिखे। भाजपा ने रैली में बीस से तीस हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की घोषण की थी, लेकिन उनके सपनों पर पब्लिक ने पानी फेर दिया। मंच के पास रखीं अधिकतर कुर्सियां खाली थीं, इसी के चलते भाजपाईयों के चेहरे मुरझाए हुए थे। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी बार-बार जय श्रीराम के नारे लगाकर लोगों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। बावजूद उम्मीद से बहुत कम लोग पहुंचे। सीएम योगी भी संबोधन के नाम पर खानापूर्ति कर चले गए।
20 से 30 हजार लोगों के आने की थी घोषणा-
भाजपा नगर अध्यक्ष सूरेंद्र मैथानी ने सीएम की सभा में बीस से तीस हजार लोगों की बात कही थी, लेकिन यहां महज दो से तीन हजार लोग ही आए। मंत्र के सामने कुर्सियां खाली पड़ी थीं, इसी के कारण सीएम तय कार्यक्रम डेढ बजे के बजाय पौने तीन बजे सभास्थल पहुंचे। रैली में पब्लिक की जगह भाजपा कार्यकर्ता ज्यादा थे। सभास्थल में कम लोगों की मौजूदगी को सीएम भाप गए और सिर्फ पंद्रह मिनट तक लोगों को संबोधित करते हुए कार में बैठकर निकल लिए। भाजपा थिंकटैंक ने सभा में कम लोगों के पहुंचने के पीछे पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को मान रहे हैं।
पार्टी ने अपने तरफ से सर्वे करवाया था, जिसमें यह बात निकलकर आई है कि टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में खींचतान जारी है। इससे आने वाला चुनाव प्रभावित हो सकता है। सर्वे में यह भी सामने आया है कि निकाय चुनाव में भाजपा को लेकर जिस तरह का माहौल अब तक बन जाना चाहिए था, वह नहीं बन पाया है।
भीड़ कम आने का पहले से हो गया था आभास-
भाजपा को इसकी जानकारी पहले ही हो गई थी कि जिन्हें टिकट नहीं दिया गया वो सीएम की सभा में व्यवधान डाल सकते हैं। इसी के चलते संगठन मंत्री सुनील बंसल मंगलवार को कानपुर आकर डैमेज को कंट्रोल कम करने के लिए जुटे रहे। अकेले कानपुर की बात की जाए तो पार्षद पद के लिए पार्टी के 13 बागी चुनाव मैदान में हैं। पार्टी इसे लेकर भी चिंतित है। पार्टी में अभी भी यह चर्चा है कि टिकट वितरण को लेकर अभी भी कार्यकर्ताओं में कुछ नाराजगी है। जिसे पार्टी अपने स्तर से दूर करना चाहती है। सूत्रों की माने तो मेयर पद के लिए साउथ से कई महिलाओं ने दावेदारी की थी, लेकिन सीएम योगी ने प्रमिला के नाम पर मुहर लगा दी। इसी के बाद दूसरा खेमा खासा नाराज चल रहा है।
दुरुस्त करने के लिए डंडा तैयार
योगी ने इस दौरान कहा कि निकायों में भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार व लूट-खसोट को सख्ती के साथ रोका जाएगा। अगर किसी मेयर या चेयरमैन ने गलत काम किया तो उन्हें दुरुस्त करने के लिए डंडा तैयार रहेगा। भाजपा संगठन व सरकार दोनों ही नगर निकायों की निगरानी करेंगे। सपा व बसपा की सरकारों में नगर निकायों की सफाई के ठेके लखनऊ में मंत्रियों के घर से मोटी रकम लेकर बांटे जाते थे। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में स्ट्रीट लाइट को एलईडी से बदला जाएगा। जिस तरह हमारी सरकार ने दीपावली के पर्व को अयोध्या के साथ जोड़ कर पूरी अयोध्या को दीपों से जगमगा दिया था। वैसे ही प्रदेश की सभी 652 नगर निकायों को हम जगमगाएंगे।
20 घरों में पहुंचाई बिजली
सीएम ने कहा भाजपा सरकार ”सबका साथ सबका विकास” पर विश्वास रखती है। विकास के नाम पर राजनीति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सिर्फ वादा नहीं करती उसे पूरा करके भी दिखाती है। हमने संपकल्प पत्र में कहा था कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड को 2 एक्सप्रेस हाइवे से जोड़ेंगे। इस दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया था, 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ कर के भी दिखा दिया। पहले प्रदेश के सिर्फ 5 जिलों में बिजली आती थी। अब प्रदेश के 45 हजार मजरों के 20 लाख परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई।
Empty Chair
Empty Chair IMAGE CREDIT: Patrika

ट्रेंडिंग वीडियो