script

विपक्ष की काट के लिए सीएम योगी हुए रेडी, CAA को लेकर करने जा रहे बड़ी रैली

locationकानपुरPublished: Jan 21, 2020 02:03:34 am

Submitted by:

Vinod Nigam

22 जनवरी को किदवई नगर में करेंगे सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री एक जनसभा को करेंगे संबोधित, ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने के लिए जुटे भाजपा कार्यकर्ता।

विपक्ष की काट के लिए सीएम योगी हुए रेडी, CAA को लेकर करने जा रहे बड़ी रैली

विपक्ष की काट के लिए सीएम योगी हुए रेडी, CAA को लेकर करने जा रहे बड़ी रैली

कानपुर। नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर जहां देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं अब भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता विपक्ष की पोल खोलने के लिए सड़क पर उतर चुके हैं। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जनवरी को कानपुर स्थित किदवई नगर में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। जिसके कारण भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली को कामयाब बनाने के लिए जुट गए हैं। मुस्लिम नेताओं को लगाने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने को रैली स्थल पर लाने का कहा गया है।

इस कानून का समर्थन कर रही जनता
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष ने जो गलतफहमियां और झूठ फैलाया है, उसे भाजपा दूर कर रही है। जनता इस कानून का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में सताए गए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने के लिए यह कानून बनाया गया है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जानी है, लेकिन यही भ्रम फैलाया जा रहा है। इसलिए 22 जनवरी को कानपुर में जनसभा होने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह इन गलतफहमी को दूर करने का काम करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि जनसभा में भारी संख्याबल होगा, लेकिन इसमें हरेक वर्ग की साझीदारी जरूरी है। ताकि मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जो बातें बताएं वह हर वर्ग तक पहुंचे।

चलाया जनसपंर्क अभियान
सीएए के समर्थन में होने वाली इस जनसभा से पहले भाजपा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। दो दिन तक चलने वाले इस अभियान में पहले दिन उत्तर जिले की बाजारों में संपर्क किया गया। उधर, दक्षिण जिलाध्यक्ष ने बैठक कर जनसभा की तैयारियां परखी। उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में जिला पदाधिकारियों ने सोमवार को पी रोड गोपाल टॉकीज चैराहे से संपर्क शुरू किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यापारिक संगठनों व समाजसेवी संस्थाओं से जनसभा में पहुंचने की गुजारिश की।

पीएम मोदी के बनें दूत
दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉक्टर वीना आर्या पटेल ने पिछड़ा वर्र्ग मोर्चे से जिले के विभिन्न मंडलों में मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की देखरेख में बूथ स्तर तक की बैठक की। बैठक में जनसभा प्रभारी अमरपाल मौर्या ने कहा कि कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के दूत बनकर नागरिकता पर भ्रम का कोहरा हटाएंगे। बैठक में हर बूथ से जनता के आने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों ने सीएए के समर्थन में पत्र दिया है। वहीं उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किदवई नगर चैराहे से महिला विद्यालय तक व्यापारियों को हल्दी, चावल देकर जनसभा में आने का आमंत्रण दिया।

महापौर ने भी की बैठक
नगर निगम गेस्ट हाउस में महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुस्लिम पार्षदों को सीएए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महापौर ने कहा राजनीतिक कारणों से विरोध किया जा रहा है और मुस्लिम भाइयों में भ्रम फैलाया जा रहा है। वहीं भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि सभी को मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में आने का आमंत्रण दिया। विधायक ने कहा कि विरोधी दलों ने लोगों के अंदर भय-भ्रम फैलाया और फिर प्रदर्शन के लिए उकसाया, जिसके कारण यूपी के कई शहरों में हिंसा हुई। पर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विपक्ष की झूठ से पर्दा उठा कर रहेगा।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया। आइजी मोहित अग्रवाल, डीएम डॉक्टर ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआइजी अनंत देव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने साकेत नगर स्थित नगर निगम के कामर्शियल पार्क का निरीक्षण किया व मैदान की साफ सफाई और समतलीकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस ने भी आसपास के इलाकों में सुरक्षा-व्यवस्था तेज कर दी है। रैलीस्थल के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा। पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात होगी। छतों पर स्पाइन भी तैनात किए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो