scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कानपुर, 45 मिनट तक जनसभा को करेंगे संबोधित | cm yogi adityanath reached in kanpur | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कानपुर, 45 मिनट तक जनसभा को करेंगे संबोधित

locationकानपुरPublished: Sep 16, 2019 12:45:03 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

गोविंद नगर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर जनसभा को करेंगे संबोधित , जनता को देंगे करोड़ों की सौगात।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कानपुर, 45 मिनट तक जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कानपुर, 45 मिनट तक जनसभा को करेंगे संबोधित

कानपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कानपुर पहुंच गए। वह कुछ देर के बाद शास्त्री नगर के सेंट्रल पार्क में एक जनसभा को करीब 40 मिनट तक संबोधित करेंगे। इस दौरान वो केंद्र व सूबे की सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पांच सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा पार्टी के 22 पदाधिकरियों के साथ 30 मिनट तक बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के शहर में कदम रखने के बाद आकाश में काले-काले बादल छा गए हैं। जिला प्रशासन ने बारिश से लोगों को बचाने के लिए पहले से व्यवस्था कर ली थी।

डेढ़ घंटे के दौरे पर मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर चकेरी के बजाए शास्त्रीय नगर स्थित सेंट्रल पार्क में उतारा। उनकी आगवानी कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने की। मुख्यमंत्री सभा स्थल पर मंच पर पहुंच गए है और कुछ ही देर में संबोधन शुरू करेंगे। वह अपने डेढ़ घंटे के दौरे में गोविंदनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में विजय के लिए माहौल बनाएंगे। साथ ही अरबों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

22 पदाधिकारी होंगे शामिल
म्ुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में भाजपा के 22 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिसमें ं सरकार, संगठन, मोर्चा, आइटी सेल, प्रकोष्ठों के राज्य स्तरीय नेता शामिल होंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री गोविंदनगर सीट की जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे। साथ ही उम्मीदवार के नाम पर चर्चा भी कर सकते हैं। साथ ही सभी को जमीन पर उतर कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने को कह सकते हैं।

स्वतंत्र देव मंच पर मौजूद
शास्त्री नगर स्थित जनसभा स्थल में बनें मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, गोविंद नगर सीट के प्रभारी व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, मेयर प्रमिला पांडेय, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण, सांसद सत्यदेव पचैरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई आदि मौजूद हैं। साथ ही कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को भी मंच पर जगह दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो