scriptपूर्व विधायक ने इंदिरा गांधी को बताया आयरन लेडी, पाकिस्तान पर की थी सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक | congress celebrates indira gandhi s sacrifice day in kanpur | Patrika News

पूर्व विधायक ने इंदिरा गांधी को बताया आयरन लेडी, पाकिस्तान पर की थी सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

locationकानपुरPublished: Nov 01, 2018 12:25:31 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाण दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

congress celebrates indira gandhi s sacrifice day in kanpur

पूर्व विधायक ने इंदिरा गांधी को बताया आयरन लेडी, पाकिस्तान पर की थी सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाण दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर ने गोविंदनगर स्थित एक गोष्ठी का आयोज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं। उन्होंने पाकिस्तान के टुकड़े कर दिए। इससे बड़ी और सर्जिकल स्ट्राइक क्या हो सकती है। इससे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक न कभी हुई थी और न ही होगी। पूर्व विधायक ने बताया कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। जबकि सरदार वल्लव भाई पटेल ने देश में कृषि क्रांति लाने का प्रयास किया। इसी का नतीजा है कि देश आज कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है।

प्रतिमा का दूध से कराया स्नान
नरोना चौराहे पर बुधवार को कांग्रेसियों ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा की साफ सफाई कर दूध से स्नान कराया। माल्यार्पण के उपरांत कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर ने बताया कि 1969 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया। 19 जुलाई 1969 को एक अध्यादेश लाया गया और 14 बैंकों का स्वामित्व राज्य के हवाले कर दिया गया। आज बीजेपी के नेता कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तत्काल फैसला करने वाले नेता हैं, पर इंदिरा गांधी से बढ़कर दूसरा नेता नहीं हो सकता। लाख विरोध के बाद भी उन्होंने अपने निर्णय को नहीं बदला और बैंकों का राष्ट्रीयकरण कराया।

90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सरेंडर
पूर्व विधायक ने इतिहास के पन्नों का हवाला देते हुए बताया कि आजादी के पहले अंग्रेज बंगाल का धार्मिक विभाजन कर गए थे। हिंदू बंगालियों के लिए पश्चिम बंगाल और मुस्लिम बंगालियों के लिए पूर्वी पाकिस्तान बना दिए गए थे। पूर्वी पाकिस्तान की जनता पाकिस्तान की सेना के शासन में घुटन महसूस कर रही थी। उनके पास नागरिक अधिकार नहीं थे। शेख मुजीबुर रहमान की अगुआई में मुक्ति वाहिनी ने पाकिस्तान की सेना से गृहयुद्ध शुरू कर दिया। 1971 में हमारी सेना वहां पहुंच गई। हिंदुस्तान की सेना ने मुक्तिवाहिनी के साथ मिलकर पाकिस्तान की 90,000 सैनिकों वाली सेना को परास्त कर दिया। 16 दिसंबर को भरातीय सेना ढाका पहुंच गई। पाकिस्तान की फौज को आत्मसमर्पण करना पड़ा।

युगदृष्टा और राष्ट्रनेत्री बताया
इस मौके पर शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने उन्हें युगदृष्टा और राष्ट्रनेत्री बताते हुए कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलकर देश का चतुर्मुखी विकास किया जा सकता है। पूर्व विधायक हाफिज मो. उमर ने इंदिरा गांधी को दैवीय शक्ति का देवदूत बताया। पूर्व विधायक भूधर नारायन मिश्रा वसंजीव दरियाबादी, पूर्व महापौर अनिल शर्मा, आलोक मिश्रा, अब्दुल मन्नान ने भी विचार व्यक्त किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो