scriptKanpur Political News आखिरकार कांग्रेसियों ने सीएम योगी का फूंक ही दिया पुतला | congress workers blow the effigy of up cm yogi adityanath | Patrika News

Kanpur Political News आखिरकार कांग्रेसियों ने सीएम योगी का फूंक ही दिया पुतला

locationकानपुरPublished: Jul 20, 2019 08:18:56 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

सोनभद्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी को लेकर पिछले 24 घंटे से शहर के कांग्रेसियों में नाराजगी है, तिलकाहॉल में पुलिस से बचते हुए सीएम का फूंक दिया पुतला, कई गिरफ्तार।

congress workers blow the effigy of up cm yogi adityanath

Kanpur Political News आखिरकार कांग्रेसियों ने सीएम योगी का फूंक ही दिया पुतला

कानपुर। सोनभद्र जाने के लिए निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने शुक्रवार को बीच रास्ते में रोक कर हिरासत में लेते हुए गेस्टहाउस में रखा। इसकी जानकारी मिलती ही कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कोतवाली चौराहे पर जाम लगाने का प्रयाय किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर देररात मुचकले पर छोड़ दिया। शनिवार को फिर कांग्रेसी सड़क पर उतर आए और सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले को आग लगा दी। पुलिस ने आग बुझाने के बाद कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई।

 

congress workers blow the effigy of up cm yogi adityanath

हिरासत में लिए गए कांग्रेसी
सोनभद्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने बड़ा चौराहा जाम कर दिया था और एक घंटे की मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले गई थी। देर रात करीब 10 बजे सभी को रिहा कर दिया गया था। विरोध के क्रम में शनिवार को फिर कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी की थी। मध्यह्न करीब 12 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मूलगंज चौराहा पहुंचे और बड़ा चौराहा की ओर बढऩे लगे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पुतला छीन कर गिरफ्तार कर लिया।

 

congress workers blow the effigy of up cm yogi adityanath

फिर लगा दी आग
इसी बीच कुछ कांग्रेसी पुलिस से बचते हुए मौके से भाग गए और तिलकहॉल के पास सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ अलाधिकारियों ने पुतले में पानी डालकर आग बुझाई। इससे नाराज कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए और धक्का मुक्की शुरू हो गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। मामले पर नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि शुक्रवार को पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दस घंटे तक पुलिस लाइन में रखा। कांग्रेसी पुलिस से डरने वाले नहीं हैं। जनता के लिए हम लड़ाई जारी रखेंगे।

 

congress workers blow the effigy of up cm yogi adityanath

संविधान के खिलाफ भाजपा सरकार
पूर्व सांसद राजाराम पान ने कहा कि प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार वालों से मिलने के लिए जा रही थीं। लेकिन प्रदेश सरकार के आदेश के तहत पुलिस-प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भाजपा सरकार संविधान के खिलाफ कार्य कर रही है। कहा, भाजपा अपराध रोकने में तो नाकामयाब है मगर हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के साथ है और उनकी आवाज बनकर सरकार व प्रशासन से लड़ते रहेंगे। राजाराम पाल ने कहा कि कानपुर के अलावा यूपी के हर जिले में आएदिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। हमारी बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

 

congress workers blow the effigy of up cm yogi adityanath

कांग्रेसी घर में नजरबंद
17 जुलाई को सोनभद्र के उभ्भा गांव में 112 बीघा खेत के लिए दस ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया गया था। लगभग चार करोड़ रुपए की कीमत की इस जमीन के लिए प्रधान और उसके पक्ष ने ग्रामीणों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी थी। इस हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गए थे। इसी के बाद से प्रदेश की सियासत गर्म है। दो दिनों से पूरे प्रदेश में कांग्रेसी सड़क पर हैं तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस भी कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है तो वहीं कुछ को पिछले 24 घंटे से घरों में नजरबंद किए हुए हैं।

congress workers blow the effigy of up cm yogi adityanath
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो