scriptकानपुर में छह नए संक्रमित मिलने पर २०६ तक जा पहुंचा आंकड़ा | Corona virus update in Kanpur | Patrika News

कानपुर में छह नए संक्रमित मिलने पर २०६ तक जा पहुंचा आंकड़ा

locationकानपुरPublished: Apr 30, 2020 01:16:14 pm

संक्रमित लोगों में जाजमऊ चौकी के दो सिपाही भी हुए शामिल दो महिलाएं भी संक्रमित, एक का हो चुका प्रसव, दूसरी गर्भवती

कानपुर में छह नए संक्रमित मिलने पर २०६ तक जा पहुंचा आंकड़ा

कानपुर में छह नए संक्रमित मिलने पर २०६ तक जा पहुंचा आंकड़ा

कानपुर। शहर में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने लोगों को दहशत से भर दिया है। छह नए संक्रमित मरीज मिलने से गुरुवार को यह आंकड़ा बढक़र २०६ तक जा पहुंचा है। नए मिले मरीजों में जाजमऊ चौकी के दो सिपाही भी शामिल हैं, जबकि दो महिलाएं हैं, जिनमें एक गर्भवती है और दूसरी का प्रसव हो चुका है। इस प्रसूता की डिलीवरी के बाद ही कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई थी, जिस कारण अस्पताल के कई लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
ज्यादातर संक्रमित आसपास इलाके के
संक्रमित हुए लोगों में दो महिलाएं हैं जो बेकनगंज और बजरिया की रहने वाली हैं। बेकनगंज निवासी महिला का प्रसव होने के बाद पता चला कि वह पॉजिटिव है। प्रसूता अपर इंडिया अस्पताल में भर्ती है। दूसरी गर्भवती महिला महिला बजरिया निवासी है और इसे डफरिन में भर्ती कराया गया है। लकड़मंडी कर्नलगंज निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि इन इलाकोंसे दूर स्थित जाजमऊ के चौकी के दो सिपाही जिसमे एक 19 वर्षीय और दूसरा 45 वर्षीय है उसकी जांच भी पॉजिटिव आई है।
दिल्ली से लौटा व्यापारी भी संक्रमित
दूसरी ओर दिल्ली से लौटा एक व्यापारी भी संक्रमित मिला है। शिवकटरा निवासी इस कपड़ा व्यापारी ने प्राइवेट पैथोलॉजी में अपनी जांच कराई थी, रिपोर्ट आने के बाद कांशीराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार व्यापारी के एक रिश्तेदार का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है उनकी तीमारदारी में वह गए थे। 23 अप्रैल को वह दिल्ली से लौटे है, जिसके बाद से उनकी हालत खराब होने लगी। तबियत अधिक बिगडऩे पर उन्होंने एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया था।
करीबियों की भी हो रही जांच
नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारी के निकट सम्बंधियों की पड़ताल की है। घर और रिश्तेदारी के 10 लोगों की पहचान हो गई है। उनका जांच नमूना लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला के मुताबिक चार संक्रमितों की सूचना प्राइवेट लैब से मिली है। फिलहाल छह और पॉजिटिव रोगी मिले हैं। सभी को भर्ती कर लिया गया है। क्रॉस चेक के लिए जांच नमूने लिए गए हैं। हालांकि संक्रमित मिली महिलाओं के घर में फिलहाल कोई दूसरा पॉजिटिव नहीं मिला है। दोनों के घरों से १२ लोगों को हलीम कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो