script

एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली से शातिर राजा भैया घायल

locationकानपुरPublished: Jun 09, 2019 02:53:36 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

कल्याणपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 20 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, घायल अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती, 20 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज।

criminal arrested in a-police encounter in kanpur hindi news

एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली से शातिर राजा भैया घायल

कानपुर। एसएसपी अनंत देव तिवारी के आदेश पर कानपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। पिछले आठ माह के दौरान 60 से ज्यादा अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया। देररात कल्याणपुर पुलिस ने सटीक सूचना पर एक घर पर छामा मारा और 20 हजार का इनामी अपराधी शेखर ठाकुर उर्फ राजा भैया को सरेंडर करने का कहा। जिस पर उसने पुलिसबल पर फायर झोंक दिए। जवाबी कार्रवाई में शातिर के पैर में गोली लग गई और वो घायल होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में एडमिट कराया।

20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
कल्याणपुर इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय को कल्याणपुर के 20 हजार के इनामी बदमाश शेखर ठाकुर उर्फ राजा भैया के बारे में सूचना मिली। बताए पते पर पुलिसबल के साथ इंस्पेक्टर ने धावा बोल बदमाश को सरेंडर करने को कहा। अपने को घिरता देख शेख्र पुलिस पर फासरिंग कर भागनें लगा। जवाबी गोलीबारी में अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिससे वो सड़क पर गिए। पुलिस ने घायन अवस्था में उसे दबोच लिया और अस्पताल में एडमिट कराया। शेखर पर कई थानों में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

इस लिए राजा भैया नाम रखा
शेखर पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। शातिर नेकड़ और बनियान पहन कर वारदातों को अकेले अंजाम देता था। पुलिस पिछले कई माह से उसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी ने शेखर पर इनाम भी घोषित किया हुआ था। शेखर शहर में अपना सिक्का चलाने की वजह से अपना नाम राजा भैया रखा। जरायम की दुनिया के लोग शेखर को राजा भैया के नाम से पुकारते थे। अपराधी को मोहल्ले के लोग भी इसी नाम से जानते हैं।

17 बदमाशों को लगी गोली
लोकसभा चुनाव के बाद पुलिस ने एक बार फिर से वांछितों की तलाश तेज कर दी है। तीन मई से लेकर अब तक एक माह में ही 17 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी हुए हैं। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बीते दिनों थानेदारों को 10 शातिर अपराधियों के नाम की सूची सौंपी हैं और इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। आलम ये है कि अब अपराधी पुलिस के चलते खुद कोर्ट में जाकर अपने आपको सरेंडर कर रहे हैं।

ये शातिर भेजे गए जेल
3 मई को नौबस्ता में पुलिस ने मुठभेड़ के बादयूसुफ अली गिरफ्तार किया था। 11 को किदवईनगर में जय उर्फ चुर्री मुठभेड़ में पकड़ा गया। 14 को चकेरी में 25 हजार का इनामी पवन सोनी उर्फ बिल्लर गिरफ्तार। 18 को चकेरी में राजा व. चांद से मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल। 28 को मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी आदिल उस्ताद पकड़ा गया। 31 कों मुठभेड़ में लुटेरा आकाश, छोटू कश्यप व जय सिंह यादव गिरफ्तार। एक जून को बिल्हौर में 25 हजार के इनामी अक्षय, शिवांश व प्रिंस को मुठभेड़ में घायल। जबकि 9 को शेखर पुलिस एनकाउंटर के बाद दबोचा गया।

ट्रेंडिंग वीडियो