scriptपुरुष के बालों से खुला रहस्य, बेहरमी से पीटा फिर रेप के बाद मर्डर | Cruelly beaten raped and then murdered mystery solved by man hair | Patrika News

पुरुष के बालों से खुला रहस्य, बेहरमी से पीटा फिर रेप के बाद मर्डर

locationकानपुरPublished: Jan 05, 2018 07:53:39 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

एडीजी, एसएसपी सहित प्रशासनिक अमला संवासिनी गृह जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Cruelly beaten raped

Cruelly beaten raped

विनोद निगम
कानपुर. बीमार और अनाथ महिलाओं के लिए कानपुर के पॉश इलाके में बना संवासिनी गृह (राजकीय महिला शरणालय) अब शक के दायरे में आ गया है। यहां पर महिलाओं कों प्रताड़ित के साथ ही उनका यौनशोशण भी किया जाता है। एक जनवरी को सरोज नाम की महिला को गंभीर हालत में कर्मचारी हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो गोरखधंधे के रहस्य से परदा उठा। डॉक्टरों की रिपोर्ट में महिला के साथ मारपीट और रेप के बाद हत्या की बात सामने आई। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन की नींद ***** हो गई। देररात आईजी जोन, एडीजी, डीएम, एसएसपी संवासिनी गृह पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। महिला के नाजुक अंग पर पुरुष के बाल मिले हैं, जिसके चलते पुलिस यहां के सभी कर्मचारियों के प्लड सैपेंल लिए हैं और उनकी जांच को भेजा है।
मिर्गी के चलते मौत का कर रहे थे दावा
संवासिनी गृह के कर्मचारी सरोज (24) को बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हैलट लेकर आए। जहां पर कर्मचारियों ने डॉक्टरों को बताया कि महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा है और इसके चलते उसको चोटें आई हैं। डॉक्टरो को शक हुआ तो उन्होंने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही। एक दिन शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखा रहा और गुरूवार को उर्सला के तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को महिला के शरीर पर चोटों के निशान के साथ ही नाजुक अंग पर मिले पुरुष के बाल मिले। इसकी खबर जैसे पुलिस के अलाधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। एडीजी, एसएसपी सहित प्रशासनिक अमला संवासिनी गृह जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी
संवासिनी गृह में रहने वाली सरोज को वहां के कर्मचारी बुधवार को हैलट लाए थे। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था। संवासिनी गृह की कर्मचारी मधु ने डॉक्टर को बताया था कि सरोज को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। बुधवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने सरोज के वस्त्र अस्त-व्यस्त और शरीर पर चोटों के निशान देख बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई थी। डॉक्टरों के कहने पर स्वरूप नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामला संवासिनी गृह का होने के नाते इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने शव का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट से भरवाया। मजिस्ट्रेट ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराए जाने संस्तुति की।
सीसीटीवी के डीवीआर के कब्जे में लिए
तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें उर्सला के डॉक्टर राजेश वर्मा, डॉ. सुरेंद्र बाबू और एसीएमओ डॉक्टर राजेश गुप्ता शामिल थे। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में सरोज की मुंह दबाकर दम घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। स्थिति देखकर डॉक्टरों ने सामूहिक बलात्कार से भी इनकार नहीं किया है। डॉक्टरों ने दो स्लाइड बनाई हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस को सौंपा है। आज पुलिस स्लाइड को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया। एडीजी जोन ने अविनाश चंद्रा ने बताया कि संदिग्ध परिस्थियों में युवती की मौत हुई है। पुलिस मामले को गम्भीरता से ले रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। युवती के शरीर में चोटांं के निशान के साथ गुप्तांग में किसी अन्य के बाल भी पाए गए हैं। मौके पर पहुंची फॉरेन्सिक टीम ने सीसीटीवी के डीवीआर के कब्जे में ले लिया है।
पुरुष के बालों का होगा डीएनए टेस्ट
सरोज के नाजुक अंग पर मिले पुरुष के बालों को डॉक्टरों ने सुरक्षित रखा है। बाल के जरिए आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस संवासिनी गृह के सभी कर्मचारियों और संदिग्धों का ब्लड सैंपल लिए गए हैं। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को कोर्ट से सजा दिलाने में पुलिस को मदद मिलेगी। एडीजी ने बताया कि पुलिस सभी कर्मचारियों को आज कोतवाली बुलाया है और वहां पर उनके ब्लड का सैंपेल लिया जाएगा। साथ ही कुछ महिलाओं ने यहां पर गलत गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है। इसी के चलते पुलिस की एक टीम मौके पर जाकर अन्य पहलुओं पर जान कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो यहां पर शाम के वक्त अराजकतत्वों को आना-जाना रहता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो