बिल्हौर थाना अंतर्गत बीती रात लगभग 10:30 बजे दरोगा नवनीत और दीपांशु अग्रवाल पैदल गश्त पर थे। रास्ते में वीरेंद्र और कार्तिकेय की गाड़ी खड़ी थी। सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत हुई। बातचीत इतनी बढ़ गए कि आपस में मारपीट भी हो गई। वीरेंद्र और कार्तिकेय के पास एक कुत्ता था। जिसे उसने छोड़ दिया। यह कुत्ता दरोगा पर हमलावर हो गया और उसने कई जगह पर काट दिया।
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां घर दरोगा ने अपने छोटों को दिखाया। दरोगा के पूरे शरीर में कुत्ते के काटने के निशान थे। स्वास्थ्य केंद्र में दरोगा का उपचार किया गया।इस संबंध में एसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घायल दरोगा को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैजबकि एक अन्य फरार है।