scriptलड़की के साथ दबंगो ने की थी ऐसी हरकत, 8 दिन से न्याय के लिए पीड़ित परिवार काट रहा चक्कर | Dabango had such action with the girl, family revolving for justice | Patrika News
कानपुर

लड़की के साथ दबंगो ने की थी ऐसी हरकत, 8 दिन से न्याय के लिए पीड़ित परिवार काट रहा चक्कर

थक हारकर पीड़ित परिवार ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

कानपुरNov 25, 2020 / 06:52 pm

Arvind Kumar Verma

लड़की के साथ दबंगो ने की थी ऐसी हरकत, 8 दिन से न्याय के लिए पीड़ित परिवार काट रहा चक्कर

लड़की के साथ दबंगो ने की थी ऐसी हरकत, 8 दिन से न्याय के लिए पीड़ित परिवार काट रहा चक्कर

कानपुर देहात-जिले के शिवली थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले लड़कीं के साथ हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज तक न होने पर दबंगो के हौंसले बुलंद हो गए। आरोप है कि दबंग पीड़ित लड़की को धमकी दे रहे और पुलिस जांच में जुटी हुई है। भयभीत पीड़ित लड़की ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल पूरा मामला शिवली थानाक्षेत्र का है, जहां पीड़ित परिवार अपनी लड़की को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन न्याय नही मिल रहा है। थक हारकर पीड़ित परिवार ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। गांव के ही रहने वाले तीन लोग दूज के दिन शराब पी रहे थे। इस दौरान लड़की शौच के लिए गई थी, तभी लालाराम छोटू व सुरेंद्र ने गन्दी नियत से उसका हांथ पकड़ लिया। बचाव में विरोध करते हुए चिल्लाकर वह मौके से भाग गई। वहीं इस पूरी घटना की दास्तां जब घर मे जाकर उसने अपने माता पिता को बताई। तब तीनों आरोपियों की शिकायत के लिए परिजन थाने पहुंचे।
आरोप है कि शिवली थाने के थानाध्यक्ष ने शिकायत सुनी और किसी थर कार्यवाही करते हुए पीड़ित को घर जाने को कह दिया। पीड़ित परिवार न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी न्याय नही मिला। पीड़ित परिवार के मुताबिक दबंगो की तरफ से गांव में ही पीड़ित परिवार को धमकी मिलने लगी। इसके चलते पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस पूरे मामले को लेकर एसपी ने कहा इस मामले की जानकारी पीड़ित ने दी है। घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Home / Kanpur / लड़की के साथ दबंगो ने की थी ऐसी हरकत, 8 दिन से न्याय के लिए पीड़ित परिवार काट रहा चक्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो