दूसरी शादी के लिए बेटी का करवाया अपहरण, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
कानपुरPublished: Jun 09, 2023 07:57:48 pm
कानपुर में एक शख्स ने दूसरी शादी के लिए अपनी बेटी का अपहरण करवा दिया। उसने ससुराल वालों पर आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी बेटी के अपहरण की कहानी रच दी और ससुराल वालों पर आरोप लगा दिया। महाराजपुर पुलिस ने जांच की तो मामला खुलकर सामने आया। पुलिस ने युवक के ससुराल वालों को उसकी बेटी के साथ बुलवाया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ और ही कहानी बता रही है।