script

राजनाथ सिंह ने कहा अब कोई माई का लाल कट्टा नहीं बना पाएगा

locationकानपुरPublished: Feb 17, 2022 12:25:12 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश की धरती पर अब कोई भी मां का लाल कट्टा नहीं बना पाएगा और ना ही चला पाएगा। मोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कानपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले यहां पर कट्टा बनता था। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। इस मौके पर उन्होंने आयुष्मान योजना व माफियाओं के द्वारा बनाए गए आलीशान भवनों को गिराए जाने का भी जिक्र किया।
 

राजनाथ सिंह ने कहा अब कोई माई का लाल कट्टा नहीं बना पाएगा

राजनाथ सिंह ने कहा अब कोई माई का लाल कट्टा नहीं बना पाएगा

उत्तर प्रदेश की धरती पर अब कोई भी मां का लाल न कट्टा बना पाएगा और ना ही कट्टा चला पाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब कोई भी कट्टा नहीं बना पाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कानपुर छावनी में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना के विषय में भी जानकारी दी। बोले इससे कोई भी कार्ड धारक कहीं भी अपना 5 लाख रुपए तक का उपचार करा सकता है। राजनाथ सिंह कानपुर की छावनी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रघुनंदन सिंह भदोरिया के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे।

कानपुर की छावनी विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले यहां पर कट्टा बनते थे और चलाए जाते थे। लेकिन अब कोई माई का लाल यहां पर कट्टा नहीं बनाएगा। यूपी सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है। पिछले 5 सालों में ही बीजेपी ने प्रदेश का विकास कराया है। जिसमें प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा शासनकाल के दौरान अपराधियों द्वारा अवैध रकम से बड़े-बड़े महल बनाए गए थे। आज उनकी स्थिति आप सब जानते हैं। खाली स्थानों पर अब पूंजी पतियों के मकान नहीं बल्कि गरीबों के आशियाने बनेंगे

बोले एक समाजवादी पार्टी है जो कहने के लिए तो समाजवादी है। लेकिन सच्चे मायनों में समाजवाद का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। कोरोना काल में जब बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो रहे थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त में राशन देने का फैसला किया था। अब तो महीने में दो बार मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने आयुष्मान कार्ड की भी चर्चा की। बोले आयुष्मान कार्ड धारक को ₹5 लाख रुपए तक उपचार कराने की व्यवस्था है। यह व्यवस्था चेन्नई, दिल्ली, मुंबई सभी जगह उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें

उन्नाव में सपा नेता द्वारा दलित किशोरी की हत्या का मामला: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

योगी शासन में अपराधी जेल में रहना पसंद कर रहे

योगी शासन में अपराधी जेल के अंदर रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। समाजवादी और बहुजन समाजवादी पार्टी के शासनकाल में बड़े-बड़े माफिया आलीशान महल बनवा रखे थे। उनके आलीशान मकानों की क्या हालत हो रही है। यह बोलने की जरूरत नहीं है। योगी सरकार ने सभी स्थानों पर बुलडोजर की व्यवस्था कर दी है। अवैध पैसे से खड़ी की गई बिल्डिंगों को धराशाई किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो