scriptडिप्टी सीएम ने राहुल को सुनाई खरी-खरी, देश में कांग्रेस पार्टी भूले-बिसरे गीत बनी | Deputy Cm Dinesh Sharma attack on rahul said stop misleading in public | Patrika News

डिप्टी सीएम ने राहुल को सुनाई खरी-खरी, देश में कांग्रेस पार्टी भूले-बिसरे गीत बनी

locationकानपुरPublished: May 20, 2018 09:29:28 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पूर्व मेयर रहीं सरला सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर पहुंचे कानपुर, कांग्रेस पर लगाए कई आरोप

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पूर्व मेयर रहीं सरला सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर पहुंचे कानपुर, कांग्रेस पर लगाए कई आरोप

डिप्टी सीएम ने राहुल को सुनाई खरी-खरी, देश में कांग्रेस पार्टी भूले-बिसरे गीत बनी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कानपुर की पूर्व मेयर रहीं सरला सिंह की आठवीं पुण्य तिथि में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे। यहां वो जहरीली शराब पीने से बीमार लोगों का हाल-चाल जानने के लिए सीधे हैलट पहुंचे। मरीजों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और शराब के अवैध करोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उनके परिजनों को आश्वासन दिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला। दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने चार सालों में इतना काम कर दिया है जितना किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया। जिसके चलते देश की जनता का आर्शीवाद पार्टी को बराबर मिल रहा है। कनार्टक में भी सरकार न बनाने के बावजूद हम जीते हुए हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी को हटाने का सपना देख रहें हैं जो कभी पूरा नहीं हो सकता। देश में अब कांग्रेस भूले बिसरे गीत बन कर रह गई है।
कर्नाटक में जनता ने भाजपा के पक्ष में दिया वोट
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रविवार को कानपुर पहुंचे और यहां जहरीली शराब का सेवन कर बिस्तर पर पड़े लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया, लेकिन कांग्रेस ने छल के बल पर वहां जेडीएस को सहयोग देकर सरकार बनाने जा रही है। बताते चलें उप मुख्यमंत्री कानपुर की पूर्व मेयर रहीं सरला सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर मोतीझील में बोल रहे थे। उन्होंने सरला सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके जुझारूपन के चलते कानपुर में पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ा। कानपुर से सात तो देहात से चार विधायक भाजपा के जीते। निकाय चुनाव में प्रमिला पांडेय ने फतह हासिल की और 56 पार्षइ जीतकर नया किर्तिमान गढ़ा। जबकि कांग्रेस का ग्राफ धीरे-धीरे कर गिरता जा रहा है और महज दो राज्यों में ही इनकी सरकार बची है, बावजूद राहुल गांधी पीएम मोदी को हटाने पर तुले हैं।
21 राज्यों में भाजपा की सरकार
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई नेता नहीं होता और हर नेता कार्यकर्ता ही होता है। जिसके चलते वार्ड इकाई में काम करने वाले नरेन्द्र मोदी जी आज प्रधानमंत्री तक का सफर कर लिया। यही नहीं चार सालों में पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास से देश की जनता में गजब का विश्वास जगा है। इसी के चलते आज देश के 21 राज्यों पर भाजपा व सहयोगी दलों की सरकारें हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में जेडीएस के साथ सरकार बनाने में इस कदर अहंकारी हो गये कि यह बयान दे बैठे कि सभी विपक्ष मिलकर देश हित के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को सत्ता से बाहर करना होगा। लेकिन उनको यह पता नहीं है कि देश की जनता का आर्शीवाद पार्टी की नीतियों व कार्यों के चलते बराबर मिल रहा है। यह अलग बात है कि कर्नाटक में हम सरकार नहीं बना सके लेकिन वहां की जनता ने भाजपा को जीत दी है।
मां-बेटे ही यूपी से सांसद
उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किया कहा कि एक समय था जब भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे। उस दौरान कांग्रेस भाजपा को दो सांसदों वाली पार्टी कहती थी। लेकिन पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों पर जनता ने ऐसा विश्वास किया कि कांग्रेस खुद उत्तर प्रदेश में दो सांसदों तक सीमित रह गई। कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा महागठबंधन बनाये जाने पर कहा कि अवसरवादी 50 से अधिक पार्टियां जरूर उनके साथ खड़ी हैं। लेकिन जनता सब कुछ जानती है और 10 लोगों से शुरू हुई भाजपा आज 10 करोड़ से ऊपर जा पहुंची है। ऐसे में इनका महागठबंधन किसी भी सूरत में कामयाब नहीं हो पाएगा और अगली सरकार भी मोदी जी के नेतृत्व में ही बनेगी। कहा, भाजपा के डर से सत्ता के भूखे और अवसरवादी लोग कभी जातिवाद तो कभी दलितों को भड़काकर उन्हें बरगलाने का काम किया जा रहा है। अराजकतत्व जो एकता को नष्ट करना चाहते हैं, ऐसे लोगों के मंसूबे कभी भी सफल नहीं होगें क्योंकि उनको विकास से कोई लेना देना नहीं है।
हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा
उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि वैसे तो प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। जिसमें केवल उच्च शिक्षा में 25 हजार करोड़ का निवेश जा रहा है। कहा कि अब उत्तर प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय खोलने के नियमों में काफी सहूलियतें बरती गयी हैं। जिससे अब ग्रामीण क्षेत्र में 50 एकड़ जमीन पर और शहरी क्षेत्र में 20 एकड़ जमीन पर निजी विश्वविद्यालय खोला जा सकता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) पर कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने बाद ही पहली ही परीक्षा को नकल विहीन कर दिया। कहा कि यूपी में नकल एक व्यवसाय बनता जा रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शितापूर्ण तरीके से नकल की उन सभी पद्धतियों का आकलन किया, जिन्हें नकल माफिया अपनाते थे। उनके कारण परीक्षार्थी बदनाम होते थे, नकल माफिया के खिलाफ सरकार ने अभियान चलाया और हरदोई, जौनपुर समेत अन्य शहरों में उनके खिलाफ शिकंजा कसकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही यूपी बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में परीक्षा कराकर नतीजे घोषित किए हैं। जबकि पहले दो-दो महीने परीक्षाएं होती थी। उन्होंने अगली बार परीक्षा 20 दिन में करा लेने का दावा किया और कहा कि सरकार ने पूरा शैक्षिक कलेण्डर जारी कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो