scriptउपमुख्यमंत्री ने सपा-बसपा पर कसा तंज, चुनाव के बाद कांग्रेस को बेंच देंगे सीट | deputy cm dinesh sharma big statement after on sp and bsp alliance | Patrika News

उपमुख्यमंत्री ने सपा-बसपा पर कसा तंज, चुनाव के बाद कांग्रेस को बेंच देंगे सीट

locationकानपुरPublished: Jan 17, 2019 09:06:43 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था कविताई के द्वारा एक कार्यक्रम में भाग लेने आए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विरोधी दलो पर बोला हमला, 2019 में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा।

deputy cm dinesh sharma big statement after on sp and bsp alliance

उपमुख्यमंत्री ने सपा-बसपा पर कसा तंज, चुनाव के बाद कांग्रेस को बेंच देंगे सीट

कानपुर। सपा, बसपा और कांग्रेस सब आपस में मिले हुए हैं। जनता को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। गठबंधन जो भी सीटें जीतेगा वह कांग्रेस को ही बेच देगा। ये दल और नेता का गठबंधन है। इसमें कार्यकर्ता कहीं नहीं हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने गुरूवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था कविताई के द्वारा एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने अखिलेश और मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी सरकार के दौरान नदियों की कोख उजाड़ कर तिजोरी भरी गई। अब जनता की पैसे का हिसाब चौकीदार ले रहा है तो सभी डर कर उसे सत्ता में आने से रोकने के लिए एकसाथ आ रहे हैं, पर ऐसा होने वाली नहीं हैं। भाजपा प्रदेश में 74 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

खाली हो गई तिजोरियां
उपमख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार विकास और राष्ट्रोत्थान में विश्वास करती है। जिसके चलते समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी विकास के चलते हम आगामी लोकसभा में जनता के बीच जाएंगे और जिस प्रकार का जनता के बीच पार्टी का माहौल बना हुआ है उससे तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में 2014 से ज्यादा सीटे एनडीए जीतेगा। कहा, यूपी में सपा- बसपा गठबंधन सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए बनाया है। विरोधी दल चौकीदार से डरे हैं। क्योंकि वो एक-एक पैसे का हिसाब ले रहा है। चोरी पूरी तरह से बंद हो गई। तिजोरियां खाली हो रही हैं। खनन में बड़े-बड़े नेताओं के नाम आ रहे हैं और एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं।

74 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अध्यक्ष और बसपा अध्यक्ष भाजपा को हराने का सपना देख रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि इस गठबंधन से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नाखुश है। जिसके चलते भाजपा से संपर्क कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में बसपा कार्यकर्ताओं पर कहर बरपाया गया और बसपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं पर। भाजपा अपने बल पर चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव का बिगुल बज चुका है। बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता सक्रिय हो गया है। इस बार प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें भाजपा के हिस्से आएंगी। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चुनाव के बाद सारे गठबंधनवाले दलों को कांग्रेस खरीद लेगी और दिल्ली में मजबूर सरकार बनाने की कोशिश करेगी।

10 सालों में हुआ अवैध खनन
सीबीआई के छापे के समय को लेकर अखिलेश यादव के सवाल और उसे लोकसभा चुनाव व महागठबंधन से जोड़ने की कोशिश का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का अधिकार किसी को नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। इसीलिए धमकाने का काम कम करें। कहा, पूरे मामले की निगरानी हाईकोर्ट कर रही है और सीबीआई के साथ ईडी भी जांच में जुटी है। 2007 से लेकर 2012 तक बुंदलेखंड की नदियों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। सीबीआई दो चरण में पहले ही एफआइआर दर्ज कर चुकी है। यह तीसरा चरण है, जिसमें नई एफआइआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जो नेता और पार्टी आरोपी है, उनको चुनाव की आड़ नहीं लेनी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो