scriptकिसानों के भारत बंद आंदोलन को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, बाजारों का दिखा ऐसा नजारा | DM and SP inspected Bharat Bandh agitation, a view of markets | Patrika News

किसानों के भारत बंद आंदोलन को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, बाजारों का दिखा ऐसा नजारा

locationकानपुरPublished: Dec 08, 2020 07:04:32 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

प्रशासन की ओर से यह साफ निर्देश दिए गए थे कि जबरन किसी के प्रतिष्ठानों को बंद नहीं कराया जाएगा।

किसानों के भारत बंद आंदोलन को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, बाजारों का दिखा ऐसा नजारा

किसानों के भारत बंद आंदोलन को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, बाजारों का दिखा ऐसा नजारा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर देहात-किसान बिल को लेकर किसानों के भारत बंद आंदोलन का कानपुर देहात में कुछ खासा असर नहीं दिखा। जिले के रसूलाबाद क्षेत्र में कुछ दुकानें बन्द दिखीं, लेकिन कुछ ही समय में व्यापारियों ने दुकानें खोल दीं। वहीं मंगलपुर व झींझक क्षेत्र में व्यापारियों का किसानों को बंद का समर्थन नहीं दिखाई दिया। बाजार अन्य दिनों की तरह सामान्य रूप से खुले दिखाई दिए। यातायात भी सुचारू रूप से दिखा। वहीं जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने समूचे जनपद का निरीक्षण कर जायजा लिया। डेरापुर एसडीएम ने झींझक क्षेत्र का पैदल मार्च कर व्यापारियों से वार्ता भी की।
कानपुर देहात में आज भारत बन्द को लेकर व्यापारियों पर खासा प्रभाव नहीं पड़ा। रसूलाबाद कस्बे में सुबह दुकानें बन्द दिखीं तो वहीं कुछ समय पश्चात व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोले। हालांकि व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं था। प्रशासन की ओर से यह साफ निर्देश दिए गए थे कि जबरन किसी के प्रतिष्ठानों को बंद नहीं कराया जाएगा। वहीं किसान आंदोलन के पक्ष में कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं प्रदर्शन की आशंका को लेकर प्रशासन द्वारा सपाइयों व कांग्रेसियों को नजरबंद किया गया ताकि वे लोग प्रदर्शन कर व्यवधान न उत्पन्न कर सकें। हालांकि किसानों के द्वारा भारत बंद को देखते हुए प्रशासन चौकन्ना रहा।
जिलाधिकारी डॉ दिनेशचंद्र व पुलिस कप्तान केशव कुमार चौधरी ने झींझक से होते हुए रसूलाबाद पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने तिराहे व चौराहे होते हुए सुरक्षा व्यवस्था देखी। समूचे जनपद में उपजिलाधिकारी एवं पुलिस के अफसर पुलिस टीम के साथ सड़कों पर पैदल गश्त करते नजर आए। वहीं प्रशासन ने लोगों को चेताया कि जबरदस्ती किसी की दुकान को बंद नहीं कराया जाएगा अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं जिलाधिकारी दिनेशचंद्र ने आंदोलन का समर्थन न करने एवं प्रशासन का सहयोग करने पर जनपद के लोगों की सराहना की। उन्होंने बताया अन्य दिनों की तरह बाजार सामान्य खुले और यातायात सुचारू रहा। उन्होंने कहा कि किसानों के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन का सहयोग किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो