scriptइन 10 क्षेत्रों में 03 अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला | DM Declared lockdown till 3 august in 03 in kanpur 10 areas | Patrika News

इन 10 क्षेत्रों में 03 अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला

locationकानपुरPublished: Jul 27, 2020 01:19:20 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सिफारिश के बाद कानपुर जिलाधिकारी ने लिया फैसला

इन 10 क्षेत्रों में 03 अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला

रविवार रात 10 बजे से इन थाना क्षेत्रों को पूरी तरह से लॉक कर दिया गया है, सिर्फ आवश्यक गतिविधियां ही जारी हैं।

कानपुर. शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर नियंत्रण के लिए कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया है।
जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक चकेरी, कल्याणपुर नौबस्ता, बर्रा, फीलखाना, गोविंद नगर, काकादेव, शहर कोतवाली, ग्वालटोली, स्वरूप नगर में सम्पूर्ण लॉकडाउन 31 जुलाई रात 10 बजे तक रहेगा। 31 जुलाई शुक्रवार को है। शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मतलब तीन अगस्त तक यहां पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ेेेरविवार रात 10 बजे से इन थाना क्षेत्रों को पूरी तरह से लॉक कर दिया गया है, सिर्फ आवश्यक गतिविधियां ही जारी हैं।
कानपुर में चार हजार के करीब कोरोना संक्रमित
कानपुर में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3844 है। इनमें से 1842 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक 173 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 1819 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो