scriptमकर संक्रांति पर अपनी राशि के मुताबिक करें दान, जानिए क्या दान करने से मिलेगा फल | Donate according to your zodiac sign on Makar Sankranti, know | Patrika News

मकर संक्रांति पर अपनी राशि के मुताबिक करें दान, जानिए क्या दान करने से मिलेगा फल

locationकानपुरPublished: Jan 13, 2021 09:06:40 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

इस दिन राशियों के अनुसार दान करने से लाभप्रद होने के साथ ही कल्याणकारी होता है।

मकर संक्रांति पर अपनी राशि के मुताबिक करें दान, जानिए क्या दान करने से मिलेगा फल

मकर संक्रांति पर अपनी राशि के मुताबिक करें दान, जानिए क्या दान करने से मिलेगा फल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर देहात-सभी जानते हैं कि पौष माह में सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर मकर संक्रांति (खिचड़ी) का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। इस पर्व पर दान पुण्य का बड़ा ही महत्व होता है। लोग ब्राह्मणों व कन्याओं को दांव करते हैं। दरअसल पूरे वर्स्ष में कुल 12 संक्रान्तियां होती हैं, लेकिन इनमें से चार संक्रांति मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति बहुत महत्वपूर्ण मानी गईं हैं। इन्हीं में से एक मकर संक्रांति है, जिसे लोग विधि विधान से मनाते हैं। जब सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं तब इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।
मकर संक्रांति की निश्चित तिथि की मान्यता कई वर्षो से चली आ रही है। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। बताया गया कि इस बार नवग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर प्रात: 8 बजकर 05 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का शुभकाल दोपहर 13:43 से रात्रि 10:46 तक रहेगा। पंडित जगदीश दुबे ने बताया कि इस दिन श्रद्धालुओं को पवित्र नदी में कुटे तिल का उबटन लगाकर स्नान करना शुभ होगा। इसके अतिरिक्त तिल से बनी वस्तुओं, कम्बल व वस्त्र आदि का दान करना लाभप्रद रहेगा। इस दिन राशियों के अनुसार दान करने से लाभप्रद होने के साथ ही कल्याणकारी होता है।
इस तरह करें राशि के अनुसार दान

मेष– चादर एवं तिल का दान
वृषभ– वस्त्र एवं तिल
मिथुन– चादर एवं छाता
कर्क– साबूदाना व वस्त्र का दान
सिंह -कंबल व चादर
कन्या– तेल तथा उड़द दाल
तुला– रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्र, चादर
वृश्चिक– खिचड़ी, कंबल
धनु– चने की दाल
मकर– कंबल, पुस्तक
कुंभ– साबुन, वस्त्र, कंघी, अन्न
मीन– साबूदाना, कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो