scriptराम जेठमलानी ने इस वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के लिए लड़ा था मुकदमा | doyen of criminal law ram jethmalani passes away at 95 | Patrika News

राम जेठमलानी ने इस वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के लिए लड़ा था मुकदमा

locationकानपुरPublished: Sep 08, 2019 03:19:48 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

95 साल की उम्र में निधन, तीन साल पहले आए थे कानपुर, दिया था एतिहासिक भाषण, अपनी जिंदगी के कई राज से उठाया था पर्दा।

राम जेठमलानी ने इस वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के लिए लड़ा था मुकदमा

राम जेठमलानी ने इस वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के लिए लड़ा था मुकदमा

कानपुर। देश के जाने-मानें वकील व पूर्वमंत्री राम जेठमलानी Advocate Ram Jethmalani का 95 साल की उम्र में रविवार को निधन Ram Jethmalani passed away न हो गए। पूर्वमंत्री का कानपुर से गहरा नाता था। वह 2016 में शहर आए थे और बर्रा स्थित एक विद्यालय में स्टूडेंट्स को संबोधित भी किया था। उन्होंने बताया था कि 17 साल की उम्र में एलएलबी की पढ़ाई की और 18 साल में पहला मुकदमा लड़ा। अपनी जिरह के बदौलत मुकदमा जीते। वादी से मुकमदा लड़ने के एक पैसा नहीं लिया। उन्होंने अपने कई राज से पर्दा उठाया था । जिसमें राम जेठमलानी Ram Jethmalani ने बताया था कि हमनें अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान Underworld don Haji Mastan लिए मुकदमा लड़ा और उन्हें कई केसों से बरी करवाया था।

2016 में आए थे कानपुर
पूर्वमंत्री राम जेठमलानी तीन साल पहले कानपुर स्थित बर्रा के एक प्राईवेट स्कूल में पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र में चारों स्तंभों की भूमिका और निष्पक्षता पर व्यापक प्रकाश डाला था। अपने संबोधन में राम जेठमलानी ने कहा था लोकतंत्र में सही गलत को समझने के लिए बच्चों को इसकी शिक्षा देना चाहिए, जिससे वह आगे चलकर अपने देश के इतिहास, भोगोल और संस्कृति के बारे में जानकारी रख सके। पूर्वमंत्री ने कहा था कि कि मैं पेशे से वकील था और जो भी वादी मेरे पास आता था तो मैं उसे दोषी नहीं मानता था। आरोपी को दोषी य निर्दोष घोषित करने का कार्य न्यायपालिका का होता है।

पाकिस्तान में हुआ था मेरा जन्म
राम जेठमलानी ने बच्चों को बताया था कि उनका जन्म 14 सितंबर सन् 1923 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर शहर में हुआ था। जेठमलानी ने बताया था कि उन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु में ही 10वीं पास कर ली थी। इसके बाद सिर्फ 17 साल की उम्र में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया था कि वे 17 वर्ष की उम्र में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से एलएलबी में प्रथम श्रेणी से पास हुए थे। इसके बाद अधिवक्ता के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास किया गया तो 21 वर्ष से पहले यह संभव नहीं होने की बात कहते हुए मना कर दिया गया था। जेठमलानी ने बताया था कि इस पर उन्होंने सिविल कोर्ट में लडने का फैसला किया और इस तरह उन्होंने अपने लिए पहला केस लड़ा।

कई केस लड़े राम जेठमलानी
राम जेठमलानी ने अपने वकालत के कॅरियर में कई केस लड़े। जिनमें से इंदिरा गांधी हत्याकांड में आरोपितों के वकील भी यही थे। साथ ही राजीव गांधी की हत्या के आरोपितों की वकालत की। जेसिका लाल मर्डर केस में अभियुक्तों के वकील रहे। सोहराबुद्दीन हत्याकांड में अमित शाह के वकील रहे। . कर्नाटक अवैध खनन घोटाला मामले में बीएस येदियु्रप्पा के वकील रहे। चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद यादव की वकालत की। आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता के वकील रहे। टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कनिमोई के वकील रहे। ामलीला मैदान मामले में बाबा रामदेव के वकील रहे। सेबी मामले में सुब्रत रॉय सहारा के वकील रहे। जोधपुर दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू के वकील रहे। अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के वकील रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो