पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी नगर अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि आज हम सब भारत वासियों के लिए हर्ष का दिन है। जब आजाद भारत में पहली बार देश के सर्वोच्च पद पर अनुसूचित जनजाति द्रोपदी मुर्मू बैठ रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने में अभी देरी है। लेकिन उन्हें पूर्ण विश्वास है की यह चुनाव हम जीत चुके हैं और देश को 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू मिली है। यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के राज में ही संभव हो सकता है। जब लोकतंत्र की स्थापना करते हुए पंक्ति के पीछे खड़े होने वाले व्यक्ति की भी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है।
एक सवाल के जवाब में बीजेपी नगर अध्यक्ष ने कहा जिस वर्ग से द्रोपदी मुर्मू संबंध रखती है। यह वहां का पारंपरिक देश उषा है। जिसे हमने प्रतीक के रूप पर इस्तेमाल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि ढोल नगाड़े और बीन आदि की यहां कोई व्यवस्था संगठन की तरफ से नहीं की गई है बल्कि स्वता प्रेरणा से सभी लोग यहां पहुंचे हैं और खुशी व्यक्त कर रहे हैं।