scriptVikas Dubey: विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने से पत्नी ने सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु | Due To can not Make Death Certificate Of vikas wife Demand Euthanasia | Patrika News

Vikas Dubey: विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने से पत्नी ने सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु

locationकानपुरPublished: Jul 04, 2021 10:35:24 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

फिलहाल विकास की पत्नी रिचा ने मुख्यमंत्री योगी से इच्छामृत्यु की मांग की है।

Vikas Dubey: विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने से पत्नी ने सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु

Vikas Dubey: विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने से पत्नी ने सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. बिकरू गांव में विकास दुबे और उसके गैंग द्वारा आठ पुलिस कर्मियों की हत्या की गई। इसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके गैंग के आधा दर्जन साथियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। विकास दुबे के अपराध का इंतकाल तो हो गया, लेकिन विकास के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी रिचा दुबे अभी चक्कर काट रही है। बताया गया कि विकास के पिता का नाम गलत लिखा होने के चलते प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई आ रही है। फिलहाल विकास की पत्नी रिचा ने मुख्यमंत्री योगी से इच्छामृत्यु की मांग की है।
रिचा के मुताबिक मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह कई बार नगर निगम के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उसे कोई सफलता हासिल नही हो सकी है। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विकास दुबे के पिता का नाम रामकुमार की जगह राजकुमार दुबे लिखा है। इसके कारण मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। हालांकि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिता के नाम में संशोधन कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। मगर संशोधन कार्य में भी सफलता नहीं मिल रही है। इस वजह से अब रिचा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो