scriptमहिला का रास्ते मे हो गया प्रसव तो स्वास्थ कर्मियों में अफरा तफरी, अस्पताल कर्मियों पर लगे ऐसे आरोप | due to health employee negligence in way ladies born baby kanpur dehat | Patrika News

महिला का रास्ते मे हो गया प्रसव तो स्वास्थ कर्मियों में अफरा तफरी, अस्पताल कर्मियों पर लगे ऐसे आरोप

locationकानपुरPublished: May 04, 2019 06:21:03 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

रास्ते मे ही महिला का प्रसव हो गया। इसकी जानकारी पर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया।

prasav

महिला का रास्ते मे हो गया प्रसव तो स्वास्थ कर्मियों में अफरा तफरी, अस्पताल कर्मियों पर लगे ऐसे आरोप

कानपुर देहात-लाख कोशिशों के बावजूद स्वास्थकर्मी अपनी मनमानी से बाज नही आ रहे हैं। जबकि सरकार स्वास्थ्य विभाग को लेकर करोड़ों रुपये पानी की तरह भा रही है। खासतौर पर जननी सुरक्षा योजना को लेकर सरकार गंभीर है। फिर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हालात कुछ इस कदर है कि कानपुर देहात के जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई गर्भवती महिला को अस्पताल कर्मियों ने साढ़े 3 घण्टे तक भर्ती ही नही किया। इसके बाद प्रसव में समय की बात कहकर इंतजार करने को बोल दिया। इधर बिलखती महिला को देख परिजन उसे चुपचाप महिला अस्पताल से निकालकर निजी अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते मे ही महिला का प्रसव हो गया। इसकी जानकारी पर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एम्बुलेंस द्वारा महिला व उसके बच्चे को जिला अस्पताल कर्मियों ने लाकर भर्ती कर लिया।
बताया गया कि अकबरपुर के निरंजनपुर निवासी संजय उरई जालौन के चौरासी निवासी अपनी बहन गुड्डी पत्नी मुकेश को आशाकर्मी अनीता के साथ प्रसव के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराने 10 बजे लाये थे लेकिन डेढ़ बजे तक भर्ती नही किया गया। प्रसूता के साथ उसके देवर व चचिया सास ने बताया कि अस्पताल में लापरवाही हो रही थी, कोई भर्ती भी नही कर रहा था। इसलिए दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे थे। जबकि आशा बहु अनीता, प्रसूता के पति मुकेश व भाई संजय ने बताया कि वे उसे टहलाने के लिए ले जा रहे थे।
लोगों द्वारा अस्पताल में छाया की बजाय धूप में टहलाने की बात पूंछने पर वे लोग चुप्पी साध गए। जिला महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ गीता यादव ने बताया कि जच्चा व बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रसूता की प्राथमिक जांच के बाद उसे रुकने के लिए बोला गया था, लेकिन परिजन उसे चाय पिलाने की बात कहकर यहां से ले गए। उन्होंने बताया महिला को दोपहर बाद 1.58 पर भर्ती कराया गया था। उसे भर्ती करने में देरी के संबंध में उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो