scriptइन आदतों को बदल दें, वरना आप भी घुटने के दर्द के शिकार हो सकते हैं, जानिए | due to these bad habbits knee pain captured you kanpur dehat | Patrika News

इन आदतों को बदल दें, वरना आप भी घुटने के दर्द के शिकार हो सकते हैं, जानिए

locationकानपुरPublished: May 26, 2019 12:29:17 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हे आप रोज अपनाते हैं, इन्हीं कारणों से कम उम्र में ही घुटनों के दर्द शुरू हो जाते हैं।

knee pain

इन आदतों को बदल दें, वरना आप भी घुटने के दर्द के शिकार हो सकते हैं, जानिए

कानपुर देहात-बढ़ती उम्र में घुटनो का दर्द होना लाजिमी है लेकिन कम उम्र में घुटनों के दर्द शुरू होना भविष्य के लिए घातक कहा जा सकता है। क्योंकि अब उठते-बैठते घुटने में दर्द, घुटने का अचानक चटक जाना जैसी परेशानियां अब युवाओं से भी देखी जा रही हैं। ऐसी कई आदतें होती हैं, जिन्हें आप गंभीरता से नही लेते हैं और रोजाना अपनाते हैं। जैसे खडे पानी पीना आदि कारण भी हैं, इन्ही कारणों से कम उम्र में ही घुटनों के दर्द शुरू हो जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
1-शरीर का मोटापा भी इसका बड़ा कारण है। मोटापे के कारण शरीर का अधिक भार घुटनों पर पड़ता है, जिससे जोड़ों को नुकसान होता है। मोटापे से ऑस्टियोपो‍रोसिस होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
2-महिलाओं में घुटने की समस्याओं के जल्द शुरू होने का कारण मोटापा, व्यायाम ना करना, धूप में कम रहना, हाई हील्स सैंडिल व जूती पहनना और खराब पोषण होता है।

3-इंसान के लिए नींद पूरी होना आवश्यक है। देर रात जागना भी इसका बड़ा कारण है। इससे आप घुटनों के दर्द ही नहीं बल्कि अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए 8 घंटे नींद जरूर लेना चाहिए।
4-लगातार काफी देर एक जगह बैठने से रक्त प्रभाव सही से न होने पर जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में काम करते वक्त बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक जरूर लें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और घुटनों के दर्द की परेशानी नहीं होगी।
5-मुख्यता घुटनों में यूरिक एसिड जमा होने से भी ये समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए पानी अधिक पियें। शराब का ज्यादा सेवन और लंबे समय तक भोजन न करने से जोड़ों में यूरिक एसिड जमा हो जाता है।
6-आमतौर पर लोग पैर पर पैर चढ़ाकर बैठते हैं। इससे रक्तस्राव धीमा होने से घुटने का दर्द शुरू हो जाता है। अधिकांश भारी वजन उठाने से भी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

7-महिलाओं में हाई हील के कारण कमर पर चर्बी बढ़ती और इससे घुटनों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। जिससे घुटने का दर्द होने लगता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो