script

नहीं चेता पाकिस्तान तो घर में घुसकर मारेंगे ये नन्हे जाबांज

locationकानपुरPublished: Aug 17, 2019 02:46:40 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

शान से लहराया तिरंगा और पाकिस्तान को दी चेतावनी, हमारे प्यारे मुल्क पर गलत नजर रखी तो समझो पीआके गया।

everyone celebrated independence day in kanpur

नहीं चेता पाकिस्तान तो घर में घुसकर मारेंगे ये नन्हे जाबांज

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी सराबोर हो गए। कहीं प्रभात फेरी में तिरंगा लहराते बच्चे तो कहीं वंदेमातरम और देश भक्ति गीतों की गूंज आसमान तक पहुंचती रही। इस बीच मदरसों में तिरंगा फयराहा गया। मुस्लिम बच्चों ने पाकिस्तान पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि यदि आतंकि देश अपनी नपाक हरकतों से बाज नहीं आता तो हम उन्हें घर में घुसकर मारेंगे।

 

everyone celebrated independence day in kanpur

मदरसों में लहराया तिरंगा
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां मदरसों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर आजादी के महत्व और संघर्षों से छात्रों को रूबरू कराया, वहीं छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति में रंगे विभिन्न गीतों एवं कार्यक्रमों से राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाया। इस मौके पर जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पाकिस्तान को सीधे धमकी दी। अहमद, रज्जाक, लईक और फिरोज ने कहा कि कश्मीर हमारे देश का हिस्सा है और यदि पाकिस्तान ने कोई गुश्ताखी की तो पीओके में हम तिरंगा फहराएंगे।

 

everyone celebrated independence day in kanpur

370 हटाना सही फैसला
शहर के तालीमुद्दीन निस्वां में डाॅक्टर रफअत परवीन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्राओं ने तिरंगा दौड़, समूह गान, देशभक्ति पर एकांकी, गजल आदि प्रस्तुत कर देश की आजादी के लिए किए शहीदों एवं महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद किया। छात्राओं ने तिरंगे के साथ कैंपस में दौड़ते हुए अपनी खुशियों का इजहार किया। हर कक्षा की छात्राओं ने अपनी तरफ से स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। छात्रा रूखसाना ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां अमन आएगा और देश के हर कोने से लोग जन्नत में जाकर कश्मीरी भाईयों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को विकास के पथ पर लेकर जाएंगे।

 

everyone celebrated independence day in kanpur

हमारा मुल्क जान से प्यारा
मदरसा तालीमुद्दीन में मुख्तार शिमला ने ध्वजारोहण किया। यहां प्रबंधक अनवारुलहक नेशनल, मुम्ताज कोहिनूर, हाजी नसीम, शब्बीर, इरशाद, असअद नोमानी, शाहनवाज अहमद, फिरोज अहमद, अशफाक व मौलाना रफीक ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि भारत एक सेकुलर मुल्क है। हम यहां आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं यदि लड़ते भी हैं तो अगले दिल गले मिलकर फिर से एक हो जाते हैं। हिन्दुस्तान जैसा मुल्क इस दुनिया में नहीं है। इसे हमसब को मिलकर सवांरना और विश्व गुरू बनाना हैं।

 

everyone celebrated independence day in kanpur

डीएम ने संकल्प दिलाया
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। डीएम ने कर्मचारियों को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कार्यालय में तिरंगा फहराया और शहीदों को याद किया। यूपीएसआईडीसी में जेएमडी पीके पांडे, विकास भवन में सीडीओ और पुलिस लाइन में एसएसपी ने ध्वजारोहण किया। नगर निगम में महापौर प्रमिला पांडे ने झंडारोहण किया। इसके बाद नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ अमर जवान चैक अशोकनगर और कारगिल पार्क मोतीझील में पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया।

 

everyone celebrated independence day in kanpur

बिग्रेडियर ने बढ़ाया मान
ग्रीन पार्क स्टेडियम से क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गोविंद नगर में शहीद कर्नल सिद्धार्थ तिवारी वाटिका में सुबह मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लोगों ने देश में एकता और अखंडता बनाये रखने की शपथ ली। बिग्रेडियर ने कहा कि देश की सेना हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार है। दुश्मन की हिमाकत को मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा। सरदह पर गर्मी पर बोलते हुए बिग्रेडियर ने कहा कि सेना पर विश्वास रखें। वह दुश्मन के हर मंसूबों को ध्वस्थ कर देगी।

 

everyone celebrated independence day in kanpur

पार्षद जी को किया याद
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा…। देश को झंडागीत देने वाले नर्वल में जन्मे पद्मश्री श्याम लाल गुप्त पार्षद को याद किया। उनकी प्रतिमा पर एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेस्टन रोड पर रात के ठीक 12 बजे कांग्रेसियों ने तिरंगा फहराया और 73 गोलों की सलामी दी। वार्ड कांग्रेस कमेटी चैक सर्राफा ने मेस्टन रोड स्थित बीच वाला मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। महापुरुषों की झांकियां सजाई गईं। रात के ठीक 12 बजते ही शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता देवी का आह्वान कर तिरंगा फहराया। एनएसयूआइ के उप राष्ट्रीय कोऑर्डीनेटर व कार्यक्रम संयोजक आयुष अग्रवाल और उनकी टीम ने तिरंगे को सलामी दी।

 

everyone celebrated independence day in kanpur

ट्रेंडिंग वीडियो