scriptपूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा गंगा नहाने से होता है चर्मरोग | ex state minister beriya give diputed statement kanpur dehat | Patrika News

पूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा गंगा नहाने से होता है चर्मरोग

locationकानपुरPublished: Sep 10, 2018 07:57:56 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

पेट्रोल व डीजल के बढते दामों को लेकर सपाईयों ने आज बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान सपा पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि गंगा के पानी में नहाने से चर्मरोग होता है।

beriya

पूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा गंगा नहाने से होता है चर्मरोग

कानपुर देहात-पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों एवं महंगाई भ्रष्टाचार के विरोध में आज सपाइयों ने बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया। पिछली सपा सरकार में रसूलाबाद विधानसभा से विधायक एवं राज्य मंत्री रहे शिव कुमार बेरिया की अगुवाई में भी रसूलाबाद क्षेत्र में विरोध जताया गया। रसूलाबाद राइस मिल में सत्तासीन केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार के विरोध में बेरिया ने उमड़ी भीड़ को संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन में उस समय लोग एक दूसरे को ताकने लगे, जब संबोधित करते हुए बेरिया ने कहा कि गंगा के पानी में नहाने से चर्म रोग होता है, पीना तो बहुत दूर की बात है। बोले बीजेपी कहती है गंगा सफाई करेंगे, सफाई नहीं सफाई के नाम पर 13 हजार करोड़ रुपये पी गए। जनता को गुमराह करने के अलावा इनके पास कोई काम नही है।
उन्होंने बीजेपी को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि दिल्ली में भी भाजपा और लखनऊ में भी भाजपा है, फिर भी मंदिर तक पर है। कहतें है रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा किसी को अपने बाबा परबाबा का नाम याद नही होगा। भगवान राम करोड़ों वर्ष पहले पैदा हुए थे। ये भगवान राम की बात करते हैं, उन्होंने तो माता पिता के आदेश पर नंगे पैर कपड़े उतारकर चौदह वर्ष के लिए जंगल चले गए थे, इनके राम हैं आडवाणी हैं, कपडे पहनकर हांथो में धनुष बाण लेकर रथ पर सवार होकर निकले थे। वो राम निकले थे पैदल और इनके राम निकले रथ पर।
ये किसान विरोधी सरकार है, जिसमें किसी का हित नहीं है। इस सरकार में लोग सिर्फ मर रहे हैं। किसान जो दिन रात खेंतो में हल चलाता है, वो भूंखो मर रहा है और जो सीमा पर जवान तैनात है, वो गोली खाकर मर रहे हैं। प्रदेश में बीजेपी सरकार है, उन्होंने कहा दिया गाय हमारी माता है, जिसने उसको रोका वो काम से गया। अगर नहीं रोका तो किसान गया। पूरे प्रदेश का यही हाल है। खुलेआम घूम रहे गाय सांड किसान की फसलों को चौपट कर रहे हैं और प्रदेश की बीजेपी सरकार प्रदेश के खुशहाल किसानों की बात करते हैं। किसानों की हितैषी समाजवादी पार्टी हैं और रहेगी, अखिलेश यादव कहते हैं कि किसान हमारा अन्नदाता है, वो खुशहाल तो हम खुशहाल रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो