scriptमहिला संदिग्ध अवस्था में झुलसी, पुलिस ने किया ऐसा काम, जमकर हो रही तारीफ | Female suspect scorched, police appreciated by commendable work | Patrika News

महिला संदिग्ध अवस्था में झुलसी, पुलिस ने किया ऐसा काम, जमकर हो रही तारीफ

locationकानपुरPublished: Aug 11, 2020 06:41:46 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

पुलिस के इस सराहनीय कार्य के चलते स्थानीय लोग मूसानगर पुलिस के मानवता की मिशाल देे रहे हैं।

महिला संदिग्ध अवस्था में झुलसी, पुलिस ने किया ऐसा काम, जमकर हो रही तारीफ

महिला संदिग्ध अवस्था में झुलसी, पुलिस ने किया ऐसा काम, जमकर हो रही तारीफ

कानपुर देहात-यूपी पुलिस पर आए दिन तरह तरह के कसीदे लोग कसते रहते हैं। लेकिन जिले की मूसानगर पुलिस के सराहनीय कार्य को लेकर पीड़ित समेत क्षेत्र के लोग तारीफ कर रहे हैं। दरअसल कानपुर देहात के मूसानगर कस्बा में एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में केरोसिन से आग की चपेट में आ गई। मिली जानकारी के मुताबिक कपड़ों में आग लगने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में पत्नी को घिरा देख मौके पर पहुंचे पति वीरू ने आग को बुझाने का प्रयास किया। जिसके चलते पति भी गंभीर रूप से झुलस गया।
स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही थाना मूसानगर में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारी राजनेश सिंह चौहान मय फोर्स पैदल ही दौड़ पड़े। इसके बाद घटना स्थल पर जाकर झुलसी महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजने का प्रबंध करने में जुट गए। वहीं लॉकडाउन के चलते वाहनों की महामारी के बीच कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रचार कर रहे लोडर को तत्काल प्रभाव से गौसगंज प्रधान पति गुल्ला चौरसिया द्वारा मंगवाया गया। जिसके द्वारा झुलसी महिला व उसके पति को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां भिजवाया गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य के चलते स्थानीय लोग मूसानगर पुलिस के मानवता की मिशाल देे रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो