scriptकांग्रेसियों की पिटाई पर सोनिया भड़की और सीएम योगी पर लगा दिया गंभीर आरोप | fight between bjp and congress workers in govind nagar seat bypoll | Patrika News
कानपुर

कांग्रेसियों की पिटाई पर सोनिया भड़की और सीएम योगी पर लगा दिया गंभीर आरोप

बर्रा स्थित बूथ संख्या 4 पर बवाल, कांग्रेस महिला नेताओं ने भाजपा पुरूष कार्यकर्ताओं द्धारा पीटने का लगाया आरोप।

कानपुरOct 21, 2019 / 05:01 pm

Vinod Nigam

कांग्रेसियों की पिटाई पर सोनिया भड़की और सीएम योगी पर लगा दिया गंभीर आरोप

कांग्रेसियों की पिटाई पर सोनिया भड़की और सीएम योगी पर लगा दिया गंभीर आरोप

कानपुर। गोविंद नगर सीट पर सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था। तभी बर्रा-4 में बूथ पर कांग्रेस और भाजपा महिला समर्थकों में हाथापाई हो गई। भाजपा के पुरूष समर्थक आ गए और मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को किसी तरह से शांत कराया। पिटाई में घायल हुई कांग्रेस यूथ बिंग की नेता सोनिया सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महिला, युवतियों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए हम पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। सोनिया का आरोप है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के इशारे पर पुलिस-प्रशासन कार्य कर रहा है।

महिलाओं को पीटा
सत्यदेव पचैरी के कानपुर नगर से सांसद चुने जाने के बाद गोविन्द नगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह सात बजे से 349 बूथों पर मतदान जारी है। आठ घंटे में महज अभी तक 24 फीसदी ही वोटिंग हुई है। मतदान के बीच बर्रा-4 के बूथ के बाहर कांग्रेस के बस्ते पर एनएसयूआई की कार्यकर्ता बिट्टू और सोनिया बैठी थीं। तभी भाजपा महिला कार्यकर्ता बूथ के अंदर जाने लगी तो कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने रोका और दोनों पार्टी की कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने लगी। भाजपा के पुरुष कार्यकर्ताओं भी आ गए। कांग्रेस समर्थक महिलाओं का आरोप है कि भाजपा पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी उनसे हाथापाई की।

उल्टा हमें जेल भेजने की दी धमकी
सोनिया सिंह का आरोप है कि सीएम योगी आदित्यनाथ और स्थानीय भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस कार्य कर रही। भाजपा के कार्यकर्ताओं के बजए पुलिस हमें ही जेल भेजने की बात कहकर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। सोनिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं वहीं उन्हीं के नेता बेटियों को पीटते हैं। सोनिया सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी और महिला विरोधी है। उपचुनाव के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी।

फिर भी नहीं की कार्रवाई
मामले पर कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का बर्रा में बूथ पर महिला कार्यकर्ता थे और परिवार के लोग थे। भाजपाई ने देखा जनता का रुझान कांग्रेस और करिश्मा ठाकुर की तरफ है तो बौखला गए। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों ने कांग्रेसी महिलाओं से मारपीट की, उन्हें नोचा और बाल पकड़कर घसीटा और अभद्रता की। सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया और पुलिस ने भी शिकायत पर कोई मदद नहीं की। डीएम से भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब मैं खुद मौके पर पहुंची तो डीएम साहब आए। मैने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो