script

युवक ने पहले उसका गला दबाकर दी धमकी, फिर ऐसा हस्र किया कि रोते बिलखते पूरी दास्तां यहां सुनाई

locationकानपुरPublished: Nov 15, 2019 11:27:25 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

घर पहुंची रोती बिलखती पीड़िता ने पूरी दास्तां सुनाई।

युवक ने पहले उसका गला दबाकर दी धमकी, फिर ऐसा हस्र किया कि रोते बिलखते पूरी दास्तां यहां सुनाई

युवक ने पहले उसका गला दबाकर दी धमकी, फिर ऐसा हस्र किया कि रोते बिलखते पूरी दास्तां यहां सुनाई

कानपुर देहात-अपनी सहेली के घर मिलने गई किशोरी के साथ युवक ने ऐसी करतूत कर डाली कि हड़कंप मच गया। दरअसल किशोरी सहेली से मिलने उसके घर गई थी। सहेली घर में नहीं थी लेकिन उसका रिश्तेदार किशौरा गांव निवासी कृष्णपाल घर में मौजूद था। किशोरी को देख उसकी नीयत बिगड़ गई तो उसने उसे दबोच लिया और कमरे में घसीटकर उसका गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। घर पहुंची रोती बिलखती पीड़िता ने पूरी दास्तां सुनाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
मूसानगर थाना क्षेत्र के सियारी गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने पड़ोस के घर गई थी। उसने देखा घर में सहेली नहीं है। वहीं घर में सहेली का रिश्तेदार कृष्णपाल निवासी किशौरा मंगलपुर मौजूद था। उसने घर में सन्नाटा पाकर किशोरी को दबोच लिया और गला दबाकर उसे जान से मारने कि धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वो रोती बिलखती आबरू बचाने की दुआ मांगती रही लेकिन युवक को कोई रहम नहीं आया।
जैसे तैसे हैवान के चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और परिजनों से पूरी बात बताई। इसके बाद थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए दास्तां सुनाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दबिश देते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राम बहादुर पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो