scriptबिहार का शातिर बालबंदी चार अन्य के साथ जेल से फरार | five child prisoners ran away from juvenile home in kanpur | Patrika News

बिहार का शातिर बालबंदी चार अन्य के साथ जेल से फरार

locationकानपुरPublished: May 20, 2019 02:54:41 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

नौबस्ता स्थित बने बालसुधार गृह से देररात पांच बालबंदी जेल की खिड़की काटकर फरार, पुुलस जांच पड़ताल के साथ गिरफ्तारी का रही प्रयास।

five child prisoners ran away from juvenile home in kanpur

बिहार का शातिर बालबंदी चार अन्य के साथ जेल से फरार

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के बुद्धनगर इलाके में बने बालसुधार ग्रह में देररात से पांच बाल कैदी जेल में बनी लोहे की खिड़की की दो ग्रिल काटकर फरार हो गए। सुबह जब जेल प्रशासन ने बाल बंदियों की गिनती की तो पांच बंदी कम मिले। फरार बंदियों में बिहार का शातिर बंदी भी शामिल है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहर में नाकेबंदी कर बंदियों को दबोचने के लिए पुलिस जुटी हुई है, पर वो हाथ नहीं लगे।

खिड़की काट कर भागे बंदी
नौबस्ता स्थित बौद्ध नगर में बनें बाल सुधार गृह से देररात लोहे की खिड़की की दो ग्रिल काटकर पांच बाल बंदी भाग निकले। उन्होंने आरी से लोहे की ग्रिल काटी और कपड़ों को आपास में बांधकर खिड़की के सहारे छज्जे पर उतरे। इसके बाद छज्जे से सटे पेड़ पर चढ़कर नीचे उतरने के बाद फरार हो गए। सुबह से बंदियों की गिनती की गई तो पांच बाल बंदी कम थे। केयर टेकर ने पहले बाथरुम व अन्य स्थानों पर तलाश कराई लेकिन पांच बाल बंदियों का पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज सहित जांच पड़ताल में जुट गई है।

इन आरोप में बंद थे बालबंदी
डिप्टी एसपी आर के चतुर्वेदी ने बताया कि बिहार का शातिर बालकैदी छुल्ला सहित फतेहपुर, नवाबगंज, कोहना क्षेत्र और एक सचेंडी का बालकैदी देररात फरार हो गए हैं। इनमें तीन बाल बंदी चोरी, एक बंदी किशोरी को भगाने व एक को मारपीट के मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था। बिहार का बंदी छुल्ला इससे पहले भी फरार होने की कोशिश कर चुका है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बालकैदी सुबह से लेकर देररात तक हंगाता करते हैं और राहचलती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं।

तीन दिन पहले हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक बाल सुधार गृह में तीन दिन पहले बाल बंदियों के बीच आपस मे मारपीट हुई थी। इसमें एक किशोर के चेहरे पर काफी चोट आई थी और उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराय गया था। आशंका जताई जा रही कि आपसी मारपीट व कर्मचारियों की कार्यशैली से परेशान होकर बाल बंदी भागे हैं। इस बात को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है कि बाल बंदियों के पास लोहे की ग्रिल काटने के लिए आरी कहां से आई। इन सभी मामलों की पड़ताल पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो