scriptअहमदाबाद की हवाई यात्रा के लिए करिए १६ दिसंबर तक इंतजार | Flight from Kanpur to Ahmedabad from December 14 | Patrika News

अहमदाबाद की हवाई यात्रा के लिए करिए १६ दिसंबर तक इंतजार

locationकानपुरPublished: Nov 28, 2019 12:24:43 pm

दो दिसंबर की तारीख तय करने के बाद फिर किया गया बदलाव मार्च के बाद किया जा सकता है उड़ान के समय में बदलाव

अहमदाबाद की हवाई यात्रा के लिए करिए १६ दिसंबर तक इंतजार

अहमदाबाद की हवाई यात्रा के लिए करिए १६ दिसंबर तक इंतजार

कानपुर। शहर से अहमदाबाद की हवाईयात्रा करने वाले यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू होने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। पहले यह तारीख २ दिसंबर थी और अब इसे बढ़ाकर १६ दिसंबर कर दिया गया है। यानि लगभग १५ दिन का इंतजार और बढ़ गया है। मंगलवार को विमान की संचालक कंपनी स्पाइस जेट की तरफ से नई समय सारणी जारी की गई है।
२८ मार्च के बाद फिर बदलेगा शेड्यूल
स्पाइस जेट की नई समय सारणी 16 दिसंबर से 28 मार्च 2020 तक लागू रहेगी। 29 मार्च 2020 से जब गर्मी की शुरुआत होगी तब इसके समय में भी परिवर्तन हो जाएगा। कानपुर-अहमदाबाद के बीच दूसरी बार सेवा शुरू की जा रही है। इससे पहले इसे परीक्षण के आधार पर चलाया गया। जिसे स्पाइस जेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सफल मानते हुए संचालन शुरू करने का फैसला किया है। 79 सीटर इस सेवा के विमान को शुरुआत में कम यात्री मिलते थे। बाद में इसकी मांग बढ़ गई। जिसे देखते हुए इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।
16 दिसंबर से 28 मार्च 2020 का शेड्यूल
१६ दिसंबर की दोपहर 12:20 बजे विमान अहमदाबाद से कानपुर के लिए उड़ेगा और 2:40 बजे कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगा। फिर शाम ३:00 बजे यह विमान कानपुर से उड़ान भरेगा और 5:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा।
29 मार्च से 24 अक्तूबर 2020 का शेड्यूल
समय सारिणी बदलने के बाद २९ मार्च से दोपहर 12:25 बजे विमान अहमदाबाद से कानपुर के लिए उड़ेगा और 2:45 बजे कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगा। इस दौरान भी कानपुर से विमान पुराने समय यानि 3:00 बजे ही कानपुर से उड़ान भरेगा और पांच मिनट पहले यानि 5:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा। यह शेड्यूल २४ अक्टूबर तक रहेगा। इसके बाद फिर बदलाव किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो