scriptपूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने सपा का दामन छोड़ बसपा से जोड़ा नाता, क्षेत्रीय लोगों में सरगर्मी | Former MLA Madan Singh Gautam left SP to join BSP | Patrika News

पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने सपा का दामन छोड़ बसपा से जोड़ा नाता, क्षेत्रीय लोगों में सरगर्मी

locationकानपुरPublished: Dec 03, 2020 08:02:31 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने बताया कि बसपा में आकर उन्होंने घर वापसी की है।

पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने सपा का दामन छोड़ बसपा से जोड़ा नाता, क्षेत्रीय लोगों में सरगर्मी

पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने सपा का दामन छोड़ बसपा से जोड़ा नाता, क्षेत्रीय लोगों में सरगर्मी

औरैया-समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी में वापसी कर दी है। अकस्मात मदन सिंह द्वारा सपा पार्टी छोड़ने से क्षेत्रीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। सपा से पूर्व मदन सिंह बहुजन समाज पार्टी में रहें और अजीतमल विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। एक बार फिर से उन्होंने पार्टी में वापसी की है। बसपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप निगम ने बताया कि पार्टी प्रमुख एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम को पार्टी में शामिल किया गया है। पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने बताया कि बसपा में आकर उन्होंने घर वापसी की है।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम की भीखेपुर सहित आसपास के गांव क्षेत्र में लोगों के बीच अच्छी पैठ है। मालूम हो कि वर्ष 2002 में बहुजन समाज पार्टी से अजीतमल विधान सभा सीट से चुनाव जीतकर मदन सिंह गौतम विधान सभा पहुंचे थे। इसके बाद सपा का झंडा थामकर 2004 में इसी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन 2007 के विधानसभा चुनाव में मदन सिंह गौतम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2012 परिसीमन में अजीतमल विधानसभा सीट में परिवर्तन हो गया और यह सीट औरैया विधानसभा बनी। जिसके बाद 2012 विधानसभा चुनाव में औरैया विधान सभा सीट से मदन सिंह गौतम ने एक बार फिर जीत दर्ज की थी और 2017 तक विधायक रहे। फिलहाल उनके पार्टी छोड़े जाने को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो