विकास दुबे के खंजाची जय बाजपेयी की 2.97 करोड़ की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। इसके बाद विकास के करीबी विष्णुपाल सिंह उर्फ जिलेदार सिंह का मिनी ट्रक, आटा चक्की, शिवली टाउन स्थित घर, स्कूटर, सुज्जानिवादा स्थित पैतृक मकान का आधा हिस्सा समेत करीब 40 लाख कीमत की चल अचल-संपत्तियां पांच दिन पहले ही कुर्क की गई हैं। बता दें कि पुलिस विकास दुबे की संपत्ति में से दो गाड़ी, दो ट्रैक्टर, बिकरू स्थित पैतृक मकान, गांव की 12 बीघा जमीन, सरकवां की 13 बीघा जमीन और अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित किया गया है। इनकी कीमत तकरीबन 50 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा कई बेनाम संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है।
क्या था मामला 2 जुलाई, 2020 को बिकरू में कुख्यात विकास दुबे के घर दबिश डालने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर और उसके गुर्गों ने गोलियां मारी थीं। इसमें बिल्हौर के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी बलिदान हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी विकास दुबे समेत छह हमलावरों पर गोलियां बरसाई थीं। इसमें बिल्हौर के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी बलिदान हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी विकास दुबे समेत छह हमलावरों को अलग-अलग तारीखों व स्थानों पर हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मामले में कुल 80 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिसमें 62 मुकदमों में चार्जशीट लगाई जा चुकी है।