scriptGirl used to do friendship on Facebook, got many video from phone | फेसबुक पर लड़की बनकर लड़कियों से दोस्ती और प्यार... फिर ब्लैक मेलिंग का खेल... मोबाइल में 65 लड़कियों के न्यूड वीडियो मिले | Patrika News

फेसबुक पर लड़की बनकर लड़कियों से दोस्ती और प्यार... फिर ब्लैक मेलिंग का खेल... मोबाइल में 65 लड़कियों के न्यूड वीडियो मिले

locationकानपुरPublished: Aug 22, 2021 12:25:26 am

Submitted by:

shivmani tyagi

लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती करके उनकी वीडियो बनाने वाले के मोबाइल से 65 लड़कियों के वीडियो ( video ) मिले हैं। पुलिस पूछताछ में इसने हैरान कर देने वाले खुलासे किये हैं।

friendship_on_facebook.png
facebook
कानपुर ( Kanpur ) कानपुर में एक सिरफिरे युवक की घिनौनी हरकत प्रकाश में आई है। एक युवक फेसबुक ( Facebook ) और इंस्टाग्राम ( Instagram ) पर लड़कियों से लड़की बनकर बात करता था। पहले लड़कियों से दोस्ती और प्यार फिर ब्लैक मेलिंग का खेल खेलता था। लड़कियों और महिलाओं को ब्लैक मेल कर उनका शारीरिक शोषण करता था। कानपुर क्राइम ब्रांच ( kanpur police ) की टीम ने आरोपी युवक को अरेस्ट किया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन ( mobile phone ) से 65 लड़कियों के न्यूड वीडियो बरामद हुए हैं। कई वीडियो में आरोपी खुद है, तो कई वीडियो लड़कियों द्वारा खुद बनाए गए हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.