पहली पत्नी पहुंची गेस्टहाउस, बयां की हकीकत महाराजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली खुशबू (20) की शादी फतेहपुर के फौजी सर्वेश (23) से तय हुई थी। इस समय उसकी तैनाती जम्मू में है। देरशाम सर्वेश बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा। ससुराल वालों ने बरातियों का स्वागत करने के बाद जायमाला सहित अन्य रश्म पूरी हुईं। खाना-पीना होने के बाद जब सर्वेश फेरे लेने के लिए मंडप के पास पहुंचा उसी वक्तयुवती अपने परिजनों के साथ आ धकमी। उसने दुल्हन के घरवालों को बताया, सर्वेश के साथ एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 5 महीने पहले यानी जुलाई में हमने लव मैरिज की। इस बात से गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने शोभा और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं मौका पाकर सर्वेश मौके से भाग गया। ससुरालवालों ने उसे दौड़ाया, लेकिन वो उनके हाथ नहीं लगा।
दुल्हन के अरमान आंसुओं में बहे दुल्हन खुशबू के बाबा के मुताबिक, दूल्हा पहले से शादीशुदा था, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। बरात में करीब 4 से 5 लाख रुपए और एक बाइक पहले ही दे चुके हैं। अब सब बर्बाद हो गया। वहीं खुशबू के पिता ने कहा कि सर्वेश फौज में था, जो मांगा वो दिया, लेकिन उसने अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में हमें गुमराह रखा। पैसे तो गए-गए, पर बेटी के आंसू थम नहीं रहे। अब हमारी बेटी के साथ कौन विवाह करेगा। पिता ने कहा कि सर्वेश को उसके किए कि सजा दिला कर रहेंगे। वहीं सर्वेश के पिता ने विवाह का सरा पैसा वापस करने को कहा। लेकिन लड़की के पिता ने समझौते से साफ इंकार कर पुलिस को तहरीर सौंप दी।
जबरन करवाया था अबॉर्शन पहली पत्नी का कहना है, शादी से पहले सर्वेश से प्रेम-प्रसंग के दौरान मैं प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन उसने अबॉर्शन करा दिया था। 3 महीने पहले मुझसे बोलकर गया था कि जम्मू में तैनाती हुई है, छुट्टी पर आऊंगा। लेकिन तब से गायब है। जब मुझे पता चला कि वो दूसरी शादी कर रहा है, तो मैं गेस्ट हाउस पहुंच गई और शादी रूकवा दी। सर्वेश ने मेरे साथ ही खुशबू की जिंउगी बर्बाद की है। ऐसे इंसान को सजा मिलनी चाहिए। युवती ने कहा कि वो सर्वेश की शिकायत आर्मी के अफसरों से करने के साथ ही उसे सेना से निकाले जाने के लिए मांग भी करूंगी। मामले पर एसपी अनुराग आर्या ने बताया, मामला संज्ञान में आया है। एक युवक पहली शादी को छिपा कर दूसरी करने जा रहा था। तभी उसकी पहली पत्नी पहुंच गई और शादी रुक गई। आरोपी ने खुद को फौजी बताया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।