script

Gold Rate Today: चौथे दिन सोने की कीमत हुई स्थिर लेकिन चांदी में हुई वृद्धि, जानें आज के रेट

locationकानपुरPublished: Nov 25, 2021 11:02:39 am

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

Gold Price Gold Rate कानपुर में आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन चांदी की कीमत में वृद्धि हुई है। कारोबारियों के मुताबिक सहालगों के समय सोने और चांदी धातुओं में उतार चढ़ाव अधिकांश देखा जाता है।

Gold Rate Today: चौथे दिन सोने की कीमत हुई स्थिर लेकिन चांदी में हुई वृद्धि, जानें आज के रेट

Gold Rate Today: चौथे दिन सोने की कीमत हुई स्थिर लेकिन चांदी में हुई वृद्धि, जानें आज के रेट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price कानपुर में आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन चांदी की कीमत में वृद्धि हुई है। आज कानपुर में सोने का भाव (Gold Rate Today) 48,560 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वहीं आज चांदी का भाव (Silver Rate) 64,120 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जबकि कल चांदी का भाव (Chandi Rate) 63,990 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। इस तरह चांदी की कीमत में 130 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इस सप्ताह दोनो धातुओं में लगातार गिरावट के बाद चौथे दिन सोने का भाव स्थिर और चांदी में मामूली वृद्धि हुई है।
कारोबारियों के मुताबिक सहालगों के समय सोने और चांदी धातुओं में उतार चढ़ाव अधिकांश देखा जाता है। आपको बता दें कि सर्राफा बाजार से सोने की वस्तुओं को खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। अधिकांश लोग सोने की शुद्धता को लेकर गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए सोना खरीदते समय हालमार्क ज्वैलरी खरीदने से आप धोखा खाने से बच सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो