दरअसल, यह घटना कानपुर के शरीफापुर गांव की है। जहां एक सामूहिक विवाह समारोह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान 144 जोड़ों की शादी कराई जा रही थी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक दूल्हा एक गिलास पानी पीने के बहाने शादी के मंडप उठा और विवाह स्थल से ही गायब हो गया। जब वह नहीं लौटा तो उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें-
कुदरत का करिश्मा : अंतिम संस्कार के दौरान मुर्दा युवती में आई जान, डॉक्टर भी रह गए हैरान योजना बनाकर मंडप से भाग निकला मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में दुल्हन की मां से बात की तो उन्होंने बताया कि दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग रखी थी। एक अधिकारी ने बताया कि जब दूल्हे ने दुल्हन से बाइक के विषय में पूछा तो भावुकता में दुल्हन ने कहा दिया कि आर्थिक तंगी के कारण बाइक का इंतजाम नहीं हो सका है। दुल्हन को लगा था कि सच्चाई पता चलने के बाद वह शादी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वह मंडप से बाहर निकलने की योजना बनाकर भाग निकला।
यह भी पढ़ें-
यूपी हिंसा के बाद अलीगढ़ जिले में धारा 144 लागू, माहौल बिगड़ने का मिला था इनपुट दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल इस घटना के बाद दुल्हन के सपने पूरी तरह चकनाचूर हो गए हैं। क्योंकि उसके सपनों का राजकुमार शादी से पहले ही भाग गया है। शादी टूटने के बाद से दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।