script

यहां आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित, स्टाफ में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत व्याप्त

locationकानपुरPublished: Aug 01, 2020 10:41:45 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

एक साथ कस्बे में आधा दर्जन लोगों के चपेट में आने के बाद हड़कंप मच गया।

यहां आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित, स्टाफ में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत व्याप्त

यहां आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित, स्टाफ में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत व्याप्त

कानपुर देहात-लोगों की हिफाजत के लिए खुलेआम सड़कों पर संघर्ष कर रहे कोरोना वॉरियर्स भी अब महफूज नहीं दिख रहे। इस ख़तरनाक वायरस ने अब कानपुर देहात में पुलिस कर्मियों को भी अपनी चपेट में लेे लिया है। बीते दिन कानपुर देहात के पुलिस कप्तान के बाद रसूलाबाद कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष सहित 5 लोग सहित 6 लोग वायरस की चपेट में आ गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। फिलहाल एक साथ कस्बे में आधा दर्जन लोगों के चपेट में आने के बाद हड़कंप मच गया। इससे कस्बा वासियों में दहशत दिख रही है। वहीं पुलिस प्रशासन ने कई जगहों पर रास्तों को सील कर दिया। ऐसे में कस्बावासी भी घरों से निकलने से बचते नजर आ रहे हैं।
कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में पुलिस स्टेशन के स्टाफ में 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। इसके अतिरिक्त कस्बा निवासी एक महिला भी संक्रमित पाई गई। उक्त लोगों की रिपोर्ट जब पॉजिटव आई तो कस्बे में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने एरिया सील कर सेनेटाइजेशन का कार्य कराया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकले। कस्बे में 4 दिन में कोरोना वायरस के 8 मामले सामने आए हैं।
कोतवाल सहित थाने में 6 लोग संक्रमित हुए। वहीं मीडिया कर्मी भी कोरोना वायरस से अछूता नहीं रहा। लोगों में कोरोना वायरस को लेकर भय व्याप्त है। ऐसे में अब लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। जो व्यापारी वर्ग पहले दोनों पट्टी खोलने की मांग कर रहे थे, अब वह लॉकडाउन करने की मांग करने लगे हैं। फिलहाल इन हालातों में पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क दिख रहा है। कस्बे की सड़कों पर पुलिस लगातार गाहत करते हुए लॉकडाउन का पालन करा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो