Health News : भीषण गर्मी में इसका करें सेवन, कई बीमारियों से बचेंगे, हाजमा भी सही
कानपुरPublished: May 26, 2023 12:16:31 pm
Health News: गर्मी के मौसम में पेट को स्वस्थ और ठंडा रहने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। जिसको लेकर सीएसए के वैज्ञानिक की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है।
Health News: गर्मी के मौसम में पेट को स्वस्थ रखने और ठंडा रहने के लिए दही का लोग सेवन करने से आप अनेक बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। जिसको लेकर चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ.निमिषा अवस्थी ने एक एडवाइजरी जारी करी है और आम लोगों को सलाह दी है कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक दही का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना दही खाने से पेट की समस्या नहीं होती है और शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।