scriptमौसम पर किया भरोसा तो खा जाएंगे धोखा, इस महीने रहें संभलकर | Heat rises during the day but coolness at night | Patrika News

मौसम पर किया भरोसा तो खा जाएंगे धोखा, इस महीने रहें संभलकर

locationकानपुरPublished: Feb 20, 2020 12:05:13 pm

दिन में बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकले तो रात में होंगे परेशानदिन में बढ़ रही गर्मी तो रात का तापमान दो डिग्री नीचे गिरा

मौसम पर किया भरोसा तो खा जाएंगे धोखा, इस महीने रहें संभलकर

मौसम पर किया भरोसा तो खा जाएंगे धोखा, इस महीने रहें संभलकर

कानपुर। खूब सताने के बाद अब सर्दी का मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ठीक इससे उलट रात में ठंडकर बरकरार है। रात का तापमान तो न्यूनतम से दो डिग्री और कम हो गया। जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। यह अंतर लोगों को बीमार कर रहा है। दिन के मौसम पर भरोसा करके बाहर निकलने वाले लोग रात में परेशान हो जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन वालों को हो रही है। दिन में गर्मी के कारण फुल से हाफ कपड़ों में आए लोग रात में ठंड का शिकार बन रहे हैं।
दक्षिणी हवा का असर
मौसम में यह बदलाव दक्षिण दिशा से होकर चल रही पुरवैया के कारण सामने आ रहा है। इस कारण से दिन-रात के मौसम में अंतर शुरू हो गया है। यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में दिन तो गरम हैं। जिससे लोग फुल से हाफ गरम कपड़ों पर आ गए। अधिकतम तापमान पहली बार सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस उछाल के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
रात में ठंडक बढ़ी
रात में अभी ठंड बरकरार है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई। जिससे पारा 10.8 की जगह 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पूरब से चलकर दक्षिण की तरफ से आने वाली हवाओं का असर यह है कि अरब सागर से आगे बढ़ रही हवा में नमी की मात्रा में इजाफा हुआ है। हवा की अधिकतम नमी 13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77 प्रतिशत रिकार्ड हुई। जबकि इससे उलट रात में हवा में नमी की मात्रा चार प्रतिशत कम होकर 34 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटे रही।
इस महीने रहें संभलकर
मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धीरे-धीरे धूप का असर बढ़ेगा और मौसम में गरमी आएगी। जबकि रात की ठंड अभी कुछ दिनों तक और चलेगी। 25 फरवरी के बाद से रात के तापमान में भी बदलाव दिखेगा। जो फरवरी के बाद पूरी तरह बदल सकेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो